फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   73 teachers waiting to get school for three and a half months

साढ़े तीन माह से 73 शिक्षकों को स्कूल पाने का इंतजार

Mon, 15 Nov 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
73 teachers waiting to get school for three and a half months
बलरामपुर। 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत तृतीय चरण में नियुक्त होने वाले जिले के 73 नवनियुक्त शिक्षकों को साढ़े तीन माह से स्कूल आवंटन का इंतजार सता रहा है। नवनियुक्त शिक्षकों से नगर क्षेत्र के प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाने का काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन स्तर से अभी तक नवनियुक्त शिक्षकों को स्कूल आवंटित होने की तिथि निर्धारित नहीं की गई है। नवनियुक्त शिक्षकों को स्कूल आवंटन न किए जाने से शिक्षकों की कमी वाले ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। बेसिक शिक्षा महकमा को नवनियुक्त शिक्षकों के स्कूल आवंटन तिथि निर्धारित होने का शासन के फरमान का इंतजार है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि जुलाई 2021 में 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तृतीय चरण के दौरान जिले में तैनात किए गए 73 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया था। नियुक्ति पत्र देने के बाद कुछ दिनों तक सभी अध्यापकों की हाजिरी बेसिक शिक्षा दफ्तर में ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल आवंटन की प्रक्रिया में देरी होने के चलते नवनियुक्त सभी शिक्षकों को नगर शिक्षा क्षेत्र के बलरामपुर व उतरौला के प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए भेज दिया गया। तब से लेकर अब तक सभी नवनियुक्त शिक्षक नगर क्षेत्र के प्राथमिक स्कूलों में अध्यापन का कार्य कर रहे हैं।

एक नवंबर को सभी नवनियुक्त शिक्षकों को स्कूल आवंटन के लिए शासन के निर्देश पर बुलाया गया लेकिन शासन ने प्रक्रिया को रद्द कर दिया। बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ सहायक रक्षाराम ने बताया कि सभी नवनियुक्त शिक्षकों को ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल आवंटन के लिए अभी तक शासन से कोई दिशा-निर्देश नहीं आया है। स्कूल आवंटित न होने तक नवनियुक्त शिक्षकों को नगर क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed