{"_id":"5a6f4c3f4f1c1b84268b72bc","slug":"71517243455-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल होने की शिकायत मिलने पर नपेंगे केंद्र व्यवस्थापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल होने की शिकायत मिलने पर नपेंगे केंद्र व्यवस्थापक
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकल होने की शिकायत मिलने पर नपेंगे केंद्र व्यवस्थापक
बलरामपुर। नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से यूपी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए प्रशासन की तरफ से कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। नकल होने की शिकायत मिलने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षकों को बख्शा नहीं जाएगा।
तीन जोनल व 15 सेक्टर मजिस्ट्रेटों से बोर्ड परीक्षा की निगरानी कराई जाएगी। परीक्षा केंद्र की 100 मीटर परिधि में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह से निषेध रहेगा।
यह बातें डीएम राकेश कुमार मिश्र ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में छह फरवरी से शुरू हो रहे यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिले के सभी 52 परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक कमरों में लगे ब्लैक बोर्ड पर अखबार चिपकाएं अथवा मिट्टी से लेपन हर हाल में करा दें। कंट्रोल रूम स्थापित कराकर बोर्ड परीक्षा की निगरानी कराई जाएगी।
डीआईओएस एचएन त्रिपाठी ने बैठक में कहा कि जिले में 52 परीक्षा केंद्रों पर छह फरवरी से यूपी बोर्ड का एग्जाम शुरू होगा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के जिले में कुल 28,547 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
हाईस्कूल व इंटर में 15,923 बालक व 12,624 बालिकाएं परीक्षा में शामिल होंगी। भारतीय विद्यालय इंटर कालेज उतरौला के प्रधानाचार्य कुंवर बहादुर यादव को डीएम ने सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्देश दिया।
एसपी प्रमोद कुमार ने सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में फोर्स तैनात करने का भरोसा दिलाया। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक एसके सिंह, सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़, उतरौला एसडीएम बीएल सरोज, बीएसए रमेश यादव व प्रवीण कुमार सिंह सहित सभी परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक आदि मौजूद रहे।