{"_id":"619d20e8153e1a503027966b","slug":"6821-candidates-will-give-tet-under-the-surveillance-of-cctv-cameras-balrampur-news-lko605781512","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में 6821 परीक्षार्थी देंगे टीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में 6821 परीक्षार्थी देंगे टीईटी
विज्ञापन
बलरामपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)की दो पालियों में 6821 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 28 नवंबर को जिले के छह केंद्रों पर होनेेे वाली परीक्षा को नकलविहीन कराने की तैयारियां की जा रही हैं।
प्रथम पाली में पांच केंद्रों पर कक्षा एक से पांच तक के प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 3767 व दूसरी पाली में छह केंद्रों पर कक्षा छह से आठ तक के उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 2454 परीक्षार्थियों को शामिल होना है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के साथ अन्य इंतजाम कराए जा रहे हैं।
डीआईओएस गोविंद राम ने मंगलवार को बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने के लिए प्रशासन की तरफ से सभी केंद्रों पर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। डीएम श्रुति की तरफ से जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को चाक-चौबंद कराया जा रहा है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 28 नवंबर को प्रथम पाली में प्रात: 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कक्षा एक से पांच तक प्राथमिक स्तर वाले 3767 परीक्षार्थियों की पांच केंद्रों पर और दूसरी पाली में दोपहर 2.30 बजे से सायं पांच बजे तक 2454 परीक्षार्थियों की छह केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई जाएगी।
एमएलके महाविद्यालय में दूसरी पाली की परीक्षा में 1850 परीक्षार्थी टीईटी में शामिल होंगे। एमपीपी इंटर कालेज के प्रथम पाली में 1001 व द्वितीय पाली में 500, गर्ल्स इंटर कॉलेज केन्द्र के प्रथम पाली में 1016 व द्वितीय पाली में 500, डीएवी इंटर कालेज के प्रथम पाली में 1002 व द्वितीय पाली में 400, बीएवी इंटर कॉलेज के प्रथम पाली में 1003 व द्वितीय पाली में 300 और एमडीके बालिका इंटर कालेज के प्रथम पाली में 1017 व द्वितीय पाली में 250 परीक्षार्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा देंगे।
सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों की कड़ी निगरानी की जाएगी। टीईटी परीक्षार्थियों को निर्धारित वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। अन्य किसी माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं दिए जाएंगे। परीक्षा के समय सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ अपने ऑनलाइन आवेदन में अंकित फोटो युक्त पहचान पत्र में से किसी एक प्रमाण पत्र को लाना अनिवार्य होगा।