फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   65 Tharu families of forest area gifted pucca house

वन क्षेत्र के 65 थारु परिवारों को पक्के मकान का तोहफा

Mon, 14 Dec 2020 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
65 Tharu families of forest area gifted pucca house
बलरामपुर। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग से सटे गैसड़ी व पचपेड़वा ब्लॉकों के पांच वन ग्रामों के 65 थारु परिवारों को पक्के मकान का तोहफा दिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ थारु परिवारों के जीवन स्तर को सुधारने में विशेष ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन

चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक मुख्यमंत्री आवास योजना से सभी थारु परिवारों के पक्के मकानों का निर्माण कराने पर 78 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। चयनित लाभार्थियों के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से आवास योजना की प्रथम किस्त के रूप में 40-40 हजार रुपये भेजी जा चुकी है।वन ग्राम के 84 थारु परिवारों को गत वित्तीय वर्ष में आवास योजना का लाभ मिल चुका है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिले के गैसड़ी व पचपेड़वा ब्लॉकों के पांच वन ग्रामों में रहने वाले 65 थारु परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान का निर्माण कराने का तोहफा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास योजना के प्रत्येक लाभार्थी का पक्का मकान एक लाख 20 हजार रुपये की लागत से निर्माण कराया जाएगा। सभी लाभार्थियों के मकानों का निर्माण कराने पर कुल 78 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
सभी थारु परिवारों के मकानों में एक-एक कमरा, बरामदा, किचन व टायलट का निर्माण कराया जाएगा। आवास निर्माण में 90 मानव दिवस की मजदूरी भी मनरेगा योजना से दी जाएगी। लाभार्थियों को पक्के मकानों का निर्माण कराने के लिए तीन-तीन किस्तों में पैसे दिए जाएंगे।
सभी लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में 40-40 हजार रुपये, द्वितीय किस्त के रूप में 70-70 हजार रुपये और तृतीय किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपये मिलेंगे। प्रथम किस्त का उपभोग प्रमाण पत्र मिलने के बाद दूसरी किस्त जारी की जाएगी।
इसी तरह से तीसरी किस्त पाने के लिए दूसरी किस्त का उपभोग प्रमाण पत्र संबंधित ग्राम पंचायत सचिव के माध्यम से लाभार्थियों को देना होगा। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ पाकर सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के पांच वन ग्रामों में रहने वाले थारु परिवारों के चेहरे खुशी से खिल गए हैं।
लाभार्थियों का कहना है कि अब कच्चे व छप्पर के मकानों में दिन काटने के समय खत्म हो गए हैं। वित्तीय वर्ष 2019-20 में मुख्यमंत्री आवास योजना से दोनों ब्लॉकों के पांच वन ग्रामों के 84 थारु परिवारों के पक्के मकानों का निर्माण कराया जा चुका है।

युद्ध स्तर पर हो रहा निर्माण कार्य
मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत चयनित सभी 65 थारु परिवारों के पक्के मकानों का युद्ध स्तर पर निर्माण कराया जा रहा है। गैसड़ी व पचपेड़वा ब्लॉकों के बीडीओ की निगरानी और ग्राम पंचायत सचिवों के देखरेख में लाभार्थियों के मकानों का निर्माण कराया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2020-21 के अंत तक सभी लाभार्थियों के पक्के मकानों का निर्माण कराकर उन्हें उनके घर की चाबी सौंप दी जाएगी।
- अनिल कुमार सिंह, पीडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed