फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   जिले में परवान नहीं चढ़ रही सरकारी गेहूं खरीद

जिले में परवान नहीं चढ़ रही सरकारी गेहूं खरीद

Sun, 14 Apr 2019 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
जिले में परवान नहीं चढ़ रही सरकारी गेहूं खरीद
जिले में परवान नहीं चढ़ रही गेहूं खरीद
विज्ञापन


बलरामपुर। जिले में 13 दिन बाद भी गेहूं खरीद परवान नहीं चढ़ रही है। जिले के अधिकतर क्रय केंद्रों पर अभी भी सन्नाटा पसरा हुआ है।

गेहूं खरीदारी के लिए जिले में 29 क्रय केंद्रों का संचालन एक अप्रैल से शुरू हो गया है। विभाग को 15 जून तक तीन लाख 25 हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा करने की चुनौती है।

डिप्टी आरएमओ विनय प्रताप सिंह ने शनिवार को बताया कि मूल्य समर्थन योजना 2018-19 में अभी तक जिले में करीब 1200 क्विंटल गेंहू की खरीदारी की जा चुकी है।

दो एजेंसियों की तरफ से जिले के 29 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीदारी की जा रही है। क्रय एजेंसियों को 15 जून तक 3.25 लाख क्विंटल गेहूं खरीदने का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन


किसानों से क्रय एजेंसियां 1840 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद रही हैं। 20 रुपये छनाई व उतराई का भी किसानों को दाम दिया जा रहा है।

72 घंटे में आरटीजीएस के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में गेहूं का दाम भुगतान कर दिया जा रहा है। बीते दिनों कई केंद्रों का औचक निरीक्षण कर क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने भी क्रय एजेंसियों के अफसरों को मूल्य समर्थन योजना 2018-19 में गेहूं खरीद के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। विभागीय पोर्टल पर नजदीकी सुविधा केंद्र से ऑनलाइन पंजीकरण कराएं और गेहूं बेंचकर लाभ उठाएं।

जिले के लघु व सीमांत किसानों से सप्ताह में दो दिन गेहूं की खरीद की जा रही है। लघु व सीमांत किसान मंगलवार व शुक्रवार को अपना गेहूं बेचने के लिए केंद्र पर लाएं।


डिप्टी आरएमओ ने किसानों से अपील किया है कि गेहूं अच्छे से सुखाने के बाद साफ करके केंद्र पर लाएं जिससे खरीद में दिक्कत न आए। 100 क्विंटल से अधिक गेहूं बेचने वाले किसानों को एसडीएम से सत्यापन कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed