{"_id":"5c7ec157bdec2213f754dad2","slug":"61551810903-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन 622 परीक्षार्थियों ने छोड़ी मदरसा बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन 622 परीक्षार्थियों ने छोड़ी मदरसा बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतिम दिन 622 परीक्षार्थियों ने छोड़ी मदरसे की परीक्षा
बलरामपुर। जिले के सात केंद्रों पर मंगलवार को दोनों पालियों में मदरसा बोर्ड की परीक्षा कराई गई। दोनों पालियों में अंतिम दिन 622 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। दोनों पालियों की परीक्षा में 3601 के सापेक्ष 2979 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
डीएमओ पवन कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिले के सात केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की अंतिम दिन की परीक्षाएं कराई गई हैं। गर्ल्स इंटर कॉलेज बलरामपुर, ताहिरा गर्ल्स इंटर कॉलेज तुलसीपुर, डॉ. राम मनोहर लोहिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हुसैनाबाद ग्रंट गैड़ास बुजुर्ग, हाजी लाल मोहम्मद इंटर कॉलेज हुसैनपुर सादुल्लाहनगर, मदरसा जामिया मोईनिया मिस्वां कॉलेज उतरौला, मदरसा दारुल उलूम फजले रहमानिया पचपेड़वा तथा मदरसा जामिया अरबिया मदारुल उलूम विशुनपुर टनटनवा पचपेड़वा में मदरसा बोर्ड की दोनों पालियों में परीक्षाएं कराई गई हैं।
प्रथम पाली में मुंशी व मौलवी के 2080 के सापेक्ष 1645 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 435 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। द्वितीय पाली की परीक्षा में आलिम, कामिल व फाजिल के 1521 के सापेक्ष 1334 परीक्षार्थी शामिल हुए और 187 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।