फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   बिना अनुमति के गणेश प्रतिमा स्थापना का विरोध

बिना अनुमति के गणेश प्रतिमा स्थापना का विरोध

Mon, 28 Aug 2017 11:32 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
बिना अनुमति के गणेश प्रतिमा स्थापना का विरोध
बिना अनुमति के गणेश प्रतिमा स्थापना का विरोध
विज्ञापन

- निवर्तमान चेयरमैन व अन्य ने डीएम से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। पचपेड़वा नगर स्थित सीएचसी तथा अन्य दो स्थानों पर बिना परमीशन के गणेश प्रतिमा स्थापित किए जाने का नगर के निवर्तमान चेयरमैन सहित अन्य लोगों ने विरोध जताया है। इन लोगों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

डीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में पचपेड़वा नगर के निवर्तमान चेयरमैन मंजूर आलम, रजाउल मुस्तफा, मो. नसीम तथा सज्जाद हुसैन आदि ने कहा है कि इस साल सीएचसी पचपेड़वा के अलावा बुद्घू होटल के बगल, बुधई गुप्ता के बगल बिना अनुमति के कुछ लोग गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। सीएचसी में लाउडस्पीकर आदि बजने से अस्पताल के मरीजों को दिक्कत हो रही है। इन लोगों का आरोप है कि बीते दिन पीस कमेटी की बैठक में इन स्थानों पर गणेश प्रतिमा स्थापना का जिक्र ही नहीं हुआ था। इसके बावजूद लोगों ने मनमानी तरीके से प्रतिमा स्थापित कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है जिसके चलते बाजार में तनाव व्याप्त है। लोगों की मांग पर डीएम आरके मिश्र ने शिकायतकर्ताओं को मामले में उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। एसओ पचपेड़वा एसके सिंह ने बताया कि मामले पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सभी प्रतिमाओं की सुरक्षा में फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed