{"_id":"648210ee13e28554570aec69","slug":"61-farmers-applied-for-samman-nidhi-balrampur-news-c-99-1-slko1019-99-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सम्मान निधि पाने के लिए 61 किसानों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सम्मान निधि पाने के लिए 61 किसानों ने किया आवेदन
Thu, 08 Jun 2023 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के बसंतपुर में आयोजित शिविर में आवेदन करते किसान।
महराजगंज तराई ( बलरामपुर)। तुलसीपुर ब्लाॅक के 11 ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि संतृप्ती अभियान के तहत शिविर लगाया गया। योजना का लाभ पाने के लिए 61 किसानों ने आवेदन किया।
एडीओ एजी रवींद्र कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों का आवेदन भरवाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत करौंदा व नौव्वा में आयोजित शिविर में नौ-नौ किसानों ने आवेदन किया। इसी तरह कल्यानपुर व बेला में पांच-पांच, धनौड़ा व बसंतपुर में तीन-तीन और नंहुवापुर व ठकुरापुर में चार-चार किसानों ने आवेदन किया। रामपुर में छह, प्रेमनगर में सात व विशुनपुर खैरहनिया में छह किसानों ने आवेदन किया। किसानों के आवेदन को कृषि विभाग के कर्मचारियों ने ऑनलाइन फीड कर दिया है। इस अवसर पर सहायक तकनीकी कृषि राजेश कुमार वर्मा, अमर दीप सरोज, हेमंत गंगवार, अब्दुल सलाम व कलीम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।