फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   60 including two outgoing chairmen forfeited their bail

Balrampur News: दो निवर्तमान चेयरमैन सहित 60 की जमानत जब्त

Sat, 13 May 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 13 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
60 including two outgoing chairmen forfeited their bail
बलरामपुर। नगर निकाय चुनाव की मतगणना का परिणाम काफी चौंकाने वाला है। पांचों निकायों में कुल 72 प्रत्याशियों में से बलरामपुर नगर पालिका परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष किताबुन्निशा व पचपेड़वा नगर पंचायत अध्यक्ष समन मलिक समेत 60 की जमानत तक जब्त हो गई है।
विज्ञापन





बलरामपुर नगर पालिका परिषद से इस बार कुल 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। पिछले चुनाव में बसपा से जीत हासिल करने वाली किताबुन्निशा निर्दल प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरीं। उन्हें महज 19 वोट ही मिले हैं। जबकि उनके पति बसपा प्रत्याशी शाबान अली 9367 वोट पाकर दूसरे स्थान पर जगह बनाने में कामयाब रहे। यहां पर इसके अतिरिक्त आम आदमी पार्टी के मो. अरशद, कांग्रेस की शबाना, आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सिकंदर समेत 13 प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सके।
विज्ञापन





उतरौला नगर पालिका परिषद में कुल आठ उम्मीदवार मैदान में थे। यहां पर सिर्फ भाजपा व सपा समर्थित निर्दल प्रत्याशी ही अपनी जमानत बचा सके हैं। कांग्रेस के मंजूर, बसपा के राजा समेत छह प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। गैसड़ी से कुल 15 प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें से बसपा के मोहम्मद इरशाद, कांग्रेस के विजयपाल सिंह, आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार समेत 12 की जमानत जब्त हो गई है। पचपेड़वा नगर पंचायत में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में थे, जहां पर निवर्तमान चेयरमैन समन मलिक निर्दल प्रत्याशी के तौर पर मैदान में थे, उन्हें मात्र 16 वोट ही मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





इसके अतिरिक्त यहां पर सपा के मेराज अहमद समेत 13 की जमानत जब्त हो गई है। तुलसीपुर में कुल 18 उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें से सिर्फ दो ही अपनी जमानत बचा सके हैं। सपा की निर्मला कुमारी, बसपा की मीना शाह समेत 16 उम्मीदवारों को जमानत बचाने लायक मत तक नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed