{"_id":"61929e1883570d109563dea0","slug":"584-metric-paddy-purchased-at-33-purchasing-centers-balrampur-news-lko6045922189","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 क्रय केंदों पर हुई 104 लाख रुपये की धान खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 क्रय केंदों पर हुई 104 लाख रुपये की धान खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले के सभी 33 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो गई है। चार क्रय एजेंसियों ने क्रय केंद्रों से 114 लाख रुपये का धान खरीद लिया है। जिले के सभी क्रय केंद्रों पर अब तक 104 किसानों ने अपना धान बेचा है।
क्रय केंद्रों पर साफ-सुथरा व सूखा धान किसानों से लाने की अपील की गई है। एडीएम राम अभिलाष के साथ-साथ तीनों तहसीलों के एसडीएम धान खरीद की निगरानी में जुटे हुए हैं। क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए आने वाले किसानों को सुविधाएं भी दी जा रही हैं।
डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने सोमवार को बताया कि खरीफ क्रय वर्ष 2021-22 में जिले के सभी 33 केंद्रों पर धान खरीद शुरु हो गई है। किसानों से समर्थन मूल्य कामन धान 1940 रुपये प्रति क्विंटल व ग्रेड-ए धान 1960 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
चार क्रय एजेंसियों को 28 फरवरी तक 20900 मीट्रिक टन धान की खरीदारी करनी है। सभी क्रय एजेंसियों ने अब तक 2.79 प्रतिशत की दर से 104 किसानों से एक करोड़ 13 लाख 30 हजार रुपये का 584.033 मीट्रिक टन धान की खरीद कर ली है।
खाद्य विभाग ने आठ क्रय केंद्रों पर तीन हजार एमटी की तुलना में 34 किसानों से 37.92 लाख रुपये में 195.44 मीट्रिक टन धान खरीदा है। पीसीएफ ने 12 केंद्रों पर आठ हजार एमटी की तुलना में 18 किसानों से 19.69 लाख रुपये में 101.49 मीट्रिक टन धान खरीद लिया है।
यूपीएसएस ने 12 क्रय केंद्रों पर 9500 एमटी की तुलना में 48 किसानों से 50.86 लाख रुपये में 262.14 मीट्रिक टन धान खरीद कर ली है। भारतीय खाद्य निगम ने एक केंद्र पर 400 एमटी की तुलना में चार किसानों से 4.84 लाख रुपये में 24.96 एमटी धान की खरीद की है। डिप्टी आरएमओ ने जिले के सभी किसानों से अपील किया है कि साफ-सुथरा व सूखा धान केंद्रों पर लाएं और अपनी उपज का भरपूर लाभ उठाएं।