फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   5639 teenagers got vaccinated to protect against corona

कोविड से बचाव के लिए 5639 किशोरों को लगा कोवैक्सीन टीका

Fri, 07 Jan 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
5639 teenagers got vaccinated to protect against corona
बलरामपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीकाकरण की गति लगातार बढ़ाई जा रही है। शुक्रवार को 15 से 18 वर्ष तक के 5639 किशोरों को टीका लगाया गया है, जबकि 18 वर्ष से अधिक आयु वाले 15273 लोगों ने टीका लगवाया है।
विज्ञापन

कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर एवं ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर सरकार की तरफ से लगातार सतर्कता बरती जा रही है। सरकार ने 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

सरकार के निर्देश पर जिले में किशोरों के टीकाकरण में तेजी लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिला कोल्ड चेन प्रबंधक श्यामजी मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को नगर के एमपीपी इंटर कॉलेज, बालिका इंटर कॉलेज, एमडीके बालिका इंटर कॉलेज, भगवती आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज तथा डीएवी इंटर कॉलेज समेत 39 विद्यालयों में टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मेेमोरियल चिकित्सालय सहित 13 अस्पतालों में विशेष सत्र का आयोजन कर किशोरों को टीका लगाया गया। जिले में कुल 52 सत्र आयोजित कर 15 से 18 वर्ष तक के 5639 किशोरों को कोवैक्सीन टीका लगाया गया है। लक्ष्य के सापेक्ष सभी किशोरों को टीका लगाने के लिए लगातार टीकाकरण सत्र बढ़ाए जा रहे हैं।

किशोरों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान के साथ ही शुक्रवार को 180 स्थानों पर नियमित टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। जिला कोल्ड चेन प्रबंधक श्याम जी मिश्र ने बताया कि नियमित टीकाकरण सत्र में 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले 15273 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed