फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   55 buses will take you to Prayagraj on Mahashivratri

Balrampur News: महाशिवरात्रि पर प्रयागराज ले जाएंगी 55 बसें

Sat, 22 Feb 2025 09:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
55 buses will take you to Prayagraj on Mahashivratri
बलरामपुर में ​स्थित रोडवेज बस स्टेशन।-संवाद
बलरामपुर। महाकुंभ में बलरामपुर डिपो की 55 रोडवेज बसें श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि पर्व पर संगम में अमृत स्नान कराएंगी। रोडवेज की बसों से जिले के श्रद्धालुओं को प्रयागराज भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

बलरामपुर डिपो में 86 बसों का बेड़ा है। इसमें से 55 बसों को महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए आरक्षित किया गया है। रोडवेज की बसों काे जिला मुख्यालय के साथ ही श्रावस्ती जनपद के मुख्यालय भिनगा, तुलसीपुर व उतरौला से चलाया जा रहा है। रोडवेज की 20 बसें प्रयागराज में हैं, 15 बसें रास्ते में हैं। बलरामपुर डिपो से शनिवार को 20 बसों से श्रद्धालुओं को प्रयागराज भेजा गया है।
विज्ञापन

श्रद्धालु मनीष, मनोज कुमार, संजय, अजय व दीपक का कहना है कि लखनऊ रूट से प्रयागराज जाने पर अधिक पैसा खर्च करना पड़ रहा है। अयोध्या के रूट पर जाम के चलते रोडवेज बसों को लखनऊ से होकर भेजा जा रहा है। रोडवेज की वरिष्ठ केंद्र प्रभारी तरन्नुम का कहना है कि जाम में रोडवेज की बसें न फंसे इसके लिए श्रद्धालुओं को लखनऊ के रास्ते प्रयागराज पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालकों व परिचालकों को दिए गए निर्देश
श्रद्धालुओं को प्रयागराज के संगम में अमृत स्नान कराने के लिए रोडवेज बसों से भेजा जा रहा है। सभी चालकों व परिचालकों को लखनऊ के रास्ते से प्रयागराज जाने व हलियापुर कुमारगंज अमेठी प्रतापगढ़ अयोध्या से होकर बलरामपुर वापस आने का निर्देश दिया गया है।
-गोपीनाथ दीक्षित, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed