{"_id":"61eee5a95284a9091e734214","slug":"53-found-infected-including-cms-of-balrampur-joint-hospital-balrampur-news-lko6149234129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस सहित 53 मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस सहित 53 मिले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने तथा लोगों की लापरवाही के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस व दो डॉक्टरों सहित जिले में 53 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 14 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव होने पर उन्हें स्वस्थ घोषित किया गया है। संक्रमित पाए गए सभी व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि सोमवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस व दो डॉक्टर संक्रमित पाए गए हैं। जिला मेमोरियल चिकित्सालय में दो व अरबन पीएचसी में एक स्वास्थ्य कर्मी की रिपोर्ट पाजिटिव मिली है। बलरामपुर नगर क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में तीन, पुरैनिया तालाब में दो एवं मेवालाल तालाब, तुुलसीपार्क, नवशहरा, पूरबटोला व खलवा में एक-एक तथा बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम जोकहिया, गंगापुर, फुलवरिया व खारीपुर में एक-एक संक्रमित मरीज पाया गया है।
पचपेड़वा ब्लॉक के पुरानी बाजार में तीन एवं कलंदरडीह, बरगदवा सैफ व तिकहना में दो-दो व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। तुलसीपुर ब्लॉक के भवानीपुर, रानीजोत, दयालडीह, मध्यनगर, चयपुरवा, गुलरिहा, नौव्वा, नई बाजार, शेखडीह व तुलसीपुर बाजार में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। हरैया सतघरवा ब्लॉक के इमलिया, लालपुर, मथुरा बाजार, ठड़की, प्रतापपुर, जोगिया कला व रामनगर, रेहरा बाजार, उतरौला ब्लॉक के हारून, मटियरिया व गोड़सा गांव में एक-एक सहित जिले में कुल 53 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
संक्रमित पाए गए सभी लोगों की स्थिति गंभीर न होने पर उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों को दवा की किट उपलब्ध करा दी गई है। सभी लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने तथा परिवार के सदस्यों से दूरी बनाकर रहने का सुझाव दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी लोगों की निगरानी की जा रही है।