फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   जिले के दो शिक्षकों पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार

जिले के दो शिक्षकों पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार

Sun, 03 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
जिले के दो शिक्षकों पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार
जिले के दो शिक्षकों पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार
विज्ञापन


बलरामपुर। जिले के दो शिक्षकों पर बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है। दोनों शिक्षकों के प्रमाण फर्जी पाए जाने पर बेसिक शिक्षा महकमा ने कार्रवाई शुरू की है।

सात दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर दोनों शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया जाएगा। दोनों शिक्षकों की तैनाती शिवपुरा व गैसड़ी शिक्षा क्षेत्रों के प्राथमिक विद्यालयों में 16448 अध्यापक भर्ती प्रकिया के तहत की गई थी।
विज्ञापन


बीएसए हरिहर प्रसाद ने रविवार को बताया कि 16448 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तहत शिवपुरा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामनगर में अमित कुमार तथा गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सड़वा गुलरहिया में प्रवेन्द्र कुमार की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद के सचिव ने शिक्षक अमित कुमार को इंटरमीडिएट परीक्षा में फेल बताया है। इसी प्रकार से प्रवेन्द्र कुमार का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंकपत्रों व प्रमाण पत्रों में अनुक्रामंक दर्ज न होने की रिपोर्ट भेजी है।

दोनों शिक्षकों को तीसरी व अंतिम नोटिस जारी किया गया है। दैनिक समाचार पत्रों में भी दोनों शिक्षकों के खिलाफ नोटिस प्रकाशित कराई गई है। समाचार पत्रों में प्रकाशन तिथि के सात दिन के अंदर दोनों शिक्षकों को जबाब देने का निर्देश दिया गया है।


निर्धारित अवधि में संतोषजनक जबाब न देने पर दोनों शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। बर्खास्ती के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में दोनों शिक्षकों का भविष्य में किसी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed