फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   घर बचाने की जद्दोजहद में राप्ती नदी के किनारे बांधा रस्सा

घर बचाने की जद्दोजहद में राप्ती नदी के किनारे बांधा रस्सा

Mon, 28 Aug 2017 11:32 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
घर बचाने की जद्दोजहद में राप्ती नदी के किनारे बांधा रस्सा
घर बचाने की जद्दोजहद में राप्ती नदी के किनारे बांधा रस्सा
विज्ञापन

-प्रशासन की उपेक्षा से आहत हैं राप्ती नदी के बाढ़ व कटान पीड़ित
-क्षेत्रीय विधायक से रस्सा खरीदने के लिए पीड़ितों ने मांगी मदद

उतरौला-बलरामपुर। राप्ती की कटान से बेघर होने की डर से पीड़ित रस्सा बांधकर जद्दोजहद कर रहे है। प्रशासन की उपेक्षा से राप्ती नदी के बाढ़ व कटान पीड़ित आहत है। फसलों की तबाही के साथ-साथ अब सिर से राप्ती नदी छप्पर भी उजाड़ने में जुटी हुई है। क्षेत्रीय विधायक से रस्सा खरीदने के ऐवज में पीड़ितों ने मदद मांगी है। क्षेत्रीय विधायक ने पांच क्विंटल रस्सा खरीदने के लिए धनराशि भी दिया है। मौके पर पहुंचे मंडलायुक्त से भी ग्रामीणों ने घरों को बचाने की गुहार लगाई है।

उतरौला तहसील में राप्ती नदी ने कई गांवों में कहर बरपाया है। बाढ़ घटने के बाद राप्ती नदी में कटान तेज हो गई है। बभनपुरवा गांव में एक दर्जन से अधिक घर राप्ती नदी के कटान के टारगेट पर है। अभी राप्ती नदी ने इस गांव के चार घरों को निगल भी लिया है। राप्ती नदी की कटान के डर से ग्रामीणों ने नया जुगाड़ निकाला है। ग्रामीण रामचरित्र, फकीरी,प रमेश, साधू, मदन, मनीराम, मंगरे, जगदीश व श्रीराम आदि ने बताया कि प्रशासन की उपेक्षा के चलते उनके घर राप्ती नदी में समा रहे हैं। राप्ती नदी की बाढ़ ने पहले ही फसलों को तबाह कर दिया है। राप्ती नदी की कटान के चलते गांव के तमाम लोग बेघर हो जाएंगे। बेघर होने की डर से ग्रामीणों ने उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा से रस्सा खरीदने के लिए मदद की गुहार लगाई। विधायक ने बताया भकि ग्रामीणों को पांच क्विंटल रस्सा खरीदने के लिए उन्होंने पैसा भी दिया है। सोमवार को मौके पर पहुंचे मंडलायुक्त एवीएस रंगाराव, क्षेत्रीय विधायक व डीएम राकेश कुमार मिश्र आदि से ग्रामीणों ने कटान बचाने के लिए गुहार लगाई। ग्रामीणों ने मंडलायुक्त से शिकायत की कि घरों को कटान से बचाने के लिए प्रशासन की तरफ से कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। मंडलायुक्त ने ग्रामीणों को मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed