फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   50 thousand children will study without books

Balrampur News: बिना किताबों के पढ़ेंगे 50 हजार नौनिहाल

Wed, 26 Jun 2024 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 26 Jun 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
50 thousand children will study without books
बलरामपुर। गर्मी की छुट्टी के बाद जिले में संचालित परिषदीय विद्यालय 25 जून से खुल गए हैं। पठन पाठन का कार्य 28 जून से शुरू होने वाली कक्षाओं के साथ होगा। स्कूलों में बच्चों का स्वागत रोली टीका से करने की तैयारी तो हो गई है लेकिन, कक्षा एक और दो में पंजीकृत करीब 50 हजार बच्चों को फिलहाल बिना किताबों के ही पढ़ाई करनी पड़ेगी। इनमें से करीब 20 हजार बच्चे ऐसे हैं, जो पहली बार स्कूल में कदम रखेंगे।
विज्ञापन

जिले में 1814 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें बीती 20 से 27 मार्च तक वार्षिक परीक्षाएं संपन्न हुई थीं। बीते एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू हुआ तो किताबों के वितरण की कवायद शुरू हुई। इसके बाद कक्षा तीन से लेकर आठ तक के बच्चों को किताबें वितरित की गई थी। लेकिन, कक्षा एक और दो के करीब 50 हजार बच्चों की पढ़ाई बिना किताब के ही शुरू करानी पड़ी थी। गर्मी की छुट्टी के बाद उम्मीद थी कि इन बच्चों को किताबें मिल जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 28 जून से शुरू होने वाली कक्षाओं से पहले इन बच्चों को किताबें मिलना बड़ी चुनौती बना है। अधिकारी बताते हैं कि किताबों में हुए बदलाव के कारण ही शासन से अभी तक किताबें ही उपलब्ध नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन

किताबें आते ही की जाएंगी वितरित
जिले में इस समय ढाई लाख लाख विद्यार्थी पंजीकृत है। कक्षा तीन से आठ तक के सभी बच्चों को किताबें वितरित कर दी गई हैं। कक्षा एक और दो के करीब 50000 बच्चों को किताबें दिलाने के लिए कवायद चल रही है। इस संबंध में बीएससी कल्पना देवी ने बताया कि शासन से किताबें पहुंचते ही विद्यालयों में वितरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed