{"_id":"609575e58ebc3e1edb570874","slug":"50-percent-of-mango-crop-destroyed-by-storm-water-balrampur-news-lko577227930","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-पानी से 50 फीसदी आम की फसल तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-पानी से 50 फीसदी आम की फसल तबाह
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में शुक्रवार की भोर में आई तेज आंधी-पानी ने आम की फसल को तबाह कर दिया है। वहीं लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिल गई। आम के बागवानों का कहना है कि तेज आंधी से 50 प्रतिशत फसल को नुकसान हुआ है।
कोरोना काल में आम का रोजगार भी घाटे का सौदा बन गया है। कई स्थानों पर आंधी व बरसात के कारण छत की टीनशेड उड़ गई। बरसात के चलते हुए जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जिले में शुक्रवार की सुबह तेज आंधी व बारिश होने से काफी दिनों से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। मौसम सुहाना बना रहा। लोगों को राहत मिलने के साथ-साथ आम की खेती करने वाले किसानों को आंधी व पानी से काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
जिले में इस बार डेढ़ हजार एमटी से अधिक आम का निर्यात करने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए किसानों ने निजी कंपनियों की मदद से आम की फसल को बाहर भेजने का खाका तैयार किया गया था। आम के बाग मालिकों का कहना है कि बारिश तो ठीक थी लेकिन तेज आंधी में आम की फसल को तबाह कर दिया है।
बागों में 50 प्रतिशत तक आम गिर गए है जिससे बागवानों को काफी नुकसान हुआ है। जिला उद्यान अधिकारी लाल बहादुर मौर्य ने बताया कि आम का निर्यात करने के लिए कलस्टर बनाया गया था जिसमें आम के 50 किसानों को जोड़ा गया था। इन सभी किसानों से एक निजी कंपनी की तरफ से करीब डेढ़ हजार एमटी आम खरीद करके निर्यात करने की योजना तैयार की गई थी।
किसानों का कहना है कि आंधी आने से आम की फसल को काफी नुकसान हुआ है। देहात थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में घर की छत उड़ गई। बिजलीपुर गांव में आंधी के चलते टीनशेड उड़कर कुछ दूरी पर जाकर गिरा। बरसात के चलते कई स्थानों पर जलभराव की समस्या भी हुई। कीचड़ एवं जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।