फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   5 found positive including sugar mill workers in Balrampur

बलरामपुर में चीनी मिल कर्मी सहित 15 मिले पॉजिटिव

Sat, 08 Aug 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
5 found positive including sugar mill workers in Balrampur
बलरामपुर। कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में पूरी तरह पांव पसार चुका है। जिले के हर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को आई रिपोर्ट में चीनी मिल कर्मी सहित 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की कुल संख्या 414 व एक्टिव केस की संख्या 176 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि शनिवार को आई कोरोना रिपोर्ट में जिले से 15 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में एक चीनी मिल के कॉलोनी में रहने वाले चार लोगों की रिपोर्ट शामिल है। इसके साथ हरैया सतघरवा ब्लॉक के मथुरा, तुलसीपुर ब्लॉक के चौहत्तरकला, नई बाजार पचपेड़वा, श्रीदत्तगंज ब्लॉक के ग्राम महुआ इब्राहिम, टेढ़वा शिवपुरा एवं सदर ब्लॉक के ग्राम धुसाह तथा बलरामपुर नगर क्षेत्र के आरएसएस कार्यालय, मोहल्ला गदुरहवा दक्षिणी, मोहल्ला बलुहा, मोहल्ला खलवा व मोहल्ला अचलापुर से एक-एक व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय घुघूलपुर स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

छह कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, भेजे गए घर
सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने शनिवार को बताया कि सूर्या होटल में शिफ्ट किए गए दो लोग एवं जवाहर नवोदय विद्यालय में रखे गए एक व्यक्ति की दूसरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। शनिवार को ही होम आइसोलेट किए गए तीन और लोग स्वस्थ हुए है। शनिवार को स्वस्थ होने वाले छह लोगों को सुरक्षा किट देकर कम से कम 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 414 हो गई है। 229 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 9 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 175 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed