फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   49800 beneficiary families of Ayushman scheme missing

Balrampur News: आयुष्मान योजना के 49800 लाभार्थी परिवार लापता

Thu, 11 May 2023 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 11 May 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
49800 beneficiary families of Ayushman scheme missing
बलरामपुर। आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थियों की सूची में शामिल जिले के 49 हजार 800 परिवार लापता हैं। विभागीय सत्यापन के दौरान उनके पते पर कोई सदस्य उपस्थित नहीं मिला। अब जिला प्रशासन दोबारा सर्वे कराकर इन लापता परिवारों की तलाश करा रहा है।
विज्ञापन

गरीबों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज करने के लिए सरकार ने आयुष्मान भारत योजना लागू की है। इस योजना के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनवाते समय यह तथ्य निकलकर सामने आया है। लापता परिवारों को पात्रता सूची से बाहर कराने के लिए उनका दोबारा सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन



पहले 1,64,449 परिवार थे लाभार्थी
जिले में आयुष्मान भारत योजना के एक लाख 64 हजार 449 लाभार्थी परिवार थे। इनमें सदस्यों की संख्या करीब सात लाख 30 हजार थी। इन लाभार्थियों में से अब तक दो लाख 75 हजार 317 सदस्यों का गोल्डन कार्ड भी बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट.....
रोग मुक्त हुए 11750 मरीज
आयुष्मान के नोडल व एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना से अब तक कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जिले के 11750 मरीजों का मुफ्त उपचार हो चुका है। इन मरीजों के इलाज में सरकार अब तक 9 करोड़ 88 लाख 76 हजार रुपये खर्च कर चुकी है।



कराया जा रहा है अंतिम सत्यापन
आयुष्मान लाभार्थियों की सूची से लापता मिले 49 हजार 800 परिवारों का पंचायत सहायक व आशा से दोबारा सर्वे कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद गायब चल रहे लाभार्थियों का नाम हटवाने के लिए सूची शासन को भेज दी जाएगी।
- डॉ. सुशील कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed