फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   48 lakh people will get 24-hour power supply

48 लाख लोगों को मिलेगी 24 घंटे बिजली की सौगात

Wed, 28 Oct 2020 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
48 lakh people will get 24-hour power supply
बलरामपुर। पॉवर फार आल योजना से 120 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से पारेषण खंड की तरफ से सदर ब्लॉक के घुघुलपुर गांव में 220 केवी बिजली घर का निर्माण हो रहा है। 10 एकड़ जमीन में 33 केवी वाले सात फीडर के साथ मार्च 2021 में नए बिजली घर के चालू होने की संभावना जताई जा रही है। तीन जिलों में 220 केवी बिजली घर घुघुलपुर से आपूर्ति शुरु की जाएगी। छह माह बाद तीन जिलों के 48 लाख लोगों को अच्छी गुणवत्ता वाले वोल्टेज के साथ 24 घंटे बिजली की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र भगवतीगंज के एसडीओ ट्रांसमिशन शादाब खान ने बताया कि एक अरब 20 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से सदर ब्लॉक के घुघुलपुर गांव में 10 एकड़ जमीन में 8 मार्च 2019 से पॉवर फॉर ऑल योजना के तहत 220 केवी के नए बिजली घर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। 220 केवी का नया बिजली घर बनने से भगवतीगंज उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति का दूसरा स्रोत मिल जाएगा। नए बिजली घर से बलरामपुर व श्रावस्ती जिलों के समस्त और गोंडा जिले के इटियाथोक ब्लॉक को अनवरत बिजली आपूर्ति की जाएगी। नया बिजली घर शुरू होने से तीनों जिलों के 48 लाख उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता वाले वोल्टेज के साथ 24 घंटे विद्युत सप्लाई मिलेगी।
विज्ञापन

नए बिजली घर का संचालन शुरु होने पर बलरामपुर चीनी मिल व बजाज शुगर मिल की तरफ से स्थापित संयंत्रों से उतरौला तहसील के लोगों को भी बिजली आपूर्ति करने में आसानी होगी। नए बिजली घर से इकौना, भिनगा, हरिहरगंज, बौद्घ स्तूप, कटरा, नवोदय विद्यालय, घुघुलपुर, गिलौला, लक्ष्मननगर व लक्षमनबाजार सहित कई नगर व ग्रामीण बाजारों को 24 घंटे बिजली सप्लाई की सौगात मिलेगी। देवीपाटन मंडल के तीन जिलों बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती को नीति आयोग की तरफ से पिछड़ापन दूर करने के लिए चयनित किया गया है जिसके तहत विद्युत आपूर्ति में सुधार लाने के लिए 220 केवी के नए बिजली घर का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए बिजली घर से जुड़ेंगे फीडर, बढ़ेगा पावर
-घुघुलपुर गांव के 220 केवी बिजली घर से दो श्रावस्ती, चार बलरामपुर और एक गोंडा के इटियाथोक से 33 केवी के सात फीडर जोड़े जाएंगे। 132 केवी इटियाथोक गोंडा, 132 केवी सब स्टेशन भिनगा, 132 केवी बलरामपुर, 132 केवी तुलसीपुर व 132 केवी उतरौला को नए बिजली घर से जोड़ा जाएगा। नए बिजली घर से फीडरों को जोड़ करके पावर बढ़ाया जाएगा।

ललित कुमार, अधीक्षण अभियंता पावर कार्पोरेशन
मार्च में हर हाल में चालू होगा नया बिजली घर
-सदर ब्लॉक के घुघुलपुर गांव में ट्रांसमिशन की तरफ से 220 नए बिजली घर को मार्च 2021 में हर हाल में चालू करा दिया जाएगा। अप्रैल 2021 से तीन जिलों के लोगों को घुघुलपुर गांव के नए बिजली घर से आपूर्ति हर हाल में मिलने लगेगी। एक्सईएन ट्रांसमिशन को युद्घ स्तर पर निर्माण कार्य पूरा कराकर मार्च 2021 के अंत तक हैंडओवर कराने का निर्देश दिया गया है। कृष्णा करुणेश, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed