{"_id":"67ab742c6056268c500c2012","slug":"4699-students-took-the-practical-exam-at-42-centers-balrampur-news-c-99-1-slko1019-120788-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 42 केंद्रों पर 4699 विद्यार्थियों ने दी प्रयोगात्मक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 42 केंद्रों पर 4699 विद्यार्थियों ने दी प्रयोगात्मक परीक्षा
विज्ञापन
बलरामपुर में आयोजित गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा देती छात्राएं।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा में मंगलवार को 4699 परीक्षार्थी शामिल हुए। 92 में से 42 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा के लिए नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए। डीआईओएस मृदुला आनंद ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा में मंगलवार को भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, भूगोल रेडियो एंड रंगीन टीवी, सिलाई एवं कृषि पशु पालन विषय की परीक्षा कराई गई। परीक्षा में पंजीकृत 4824 विद्यार्थियों के सापेक्ष 4699 उपस्थित हुए, जबकि 125 अनुपस्थित रहे।
डीआईओएस ने डीएवी इंटर कॉलेज बलरामपुर, स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज तुलसीपुर, कस्तूरबा आर्य बालिका इंटर कॉलेज तुलसीपुर तथा बसंत लाल इंटर कॉलेज तुलसीपुर का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम प्रभारी हफीजुर्रहमान ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट राम कुमार, सियाराम वर्मा, घनश्याम, अशोक कुमार पाठक, विनय चौधरी, रमेश चंद्र मौर्या, शमशेर, रमेश कुमार व सुनीता वर्मा ने अपने-अपने ब्लॉकों में भ्रमणशील रहकर परीक्षा का जायजा लिया।