फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   449 voters cast their votes in the councillor by-election

Balrampur News: सभासद उप चुनाव में 449 मतदाताओं ने डाला वोट

Fri, 02 May 2025 09:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
449 voters cast their votes in the councillor by-election
बलरामपुर के लठावर में मतदान के लिए लगी महिलाओं की लाइन।-संवाद
गैसड़ी (बलरामपुर)। गैसड़ी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में सभासद सीट पर उप चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। प्राथमिक विद्यालय लठावर में सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू कराया गया। 711 मतदाताओं में से 449 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम तक 63 प्रतिशत मतदान हो पाया।
विज्ञापन

नगर पंचायत गैसड़ी के वार्ड नंबर 11 लठावर के पूर्व सभासद ओम प्रकाश की 31 दिसंबर 2024 को मृत्यु होने से सीट रिक्त हो गई थी। अप्रैल में जिला प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर उप चुनाव कराने की घोषणा की थी। इसी क्रम में शुक्रवार को मतदान कराया गया। मतदान के लिए सुबह से ही मतदाता लाइन में जुट गए। जैसे-जैसे धूप बढ़ती गई वैसे-वैसे मतदाताओं की संख्या कम होती गई। ऐसे में 63 प्रतिशत ही मतदान हो सका।
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट खंड विकास अधिकारी शमशेर सिंह राणा ने बताया कि वार्ड में 711 मतदाता हैं, इनमें से 449 मतदाताओं ने वोट डाला है। मतदान में 252 महिला एवं 197 पुरुष मतदाता शामिल हैं। सकुशल मतदान कराने में पीठासीन अधिकारी अरुण कुमार, मतदान अधिकारी बृजेश कुमार मौर्य, अनिल कुमार, चतुर्थ श्रेणी अमित कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वार्ड नंबर 11 लठावर में सभासद पद के उपचुनाव में चार प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमे अली हुसैन, कल्प हुसैन, रईस अहमद व राम नरेश अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच को होगी मतगणना
तुलसीपुर निर्वाचन अधिकारी कक्ष में पांच मई को सुबह आठ बजे से मतगणना कराई जाएगी। मतगणना के बाद विजयी उम्मीदवार को प्रमाण पत्र दिया जाएागा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed