{"_id":"625d9f6ebed33146203d8e1d","slug":"443-patients-health-checked-in-health-fair-balrampur-news-lko6267128114","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मेले में 443 मरीजों की सेहत जांची गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मेले में 443 मरीजों की सेहत जांची गई
विज्ञापन
बलरामपुर। आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैड़ास बुजुर्ग में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 443 मरीजों की सेहत की जांच की गई। 11 मरीजों का टेली मेडिसिन के जरिए उपचार किया गया। मेले में लोगों को स्वस्थ रहने के तमाम टिप्स भी दिए गए।
ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा एवं सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने फीता काटकर किया। मेले में 467 मरीजों का पंजीकरण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. महताब आलम, आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. राकेश कुमार पांडेय, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन कुमार चौधरी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नगमा खान एवं डेंटल सर्जन डॉ. केशव ने 443 मरीजों का चेकअप कर उचित परामर्श व दवाएं दीं। इस दौरान विधायक व सीएमओ ने चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायतीराज विभाग, विकलांग कल्याण विभाग तथा युवा कल्याण एवं खेल विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण भी किया।
इन स्टालों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी भी दी गई। मेले में स्वास्थ्य विभाग के 21 कर्मचारियों की डिजिटल हेल्थकार्ड आईडी बनाई गई। 24 लोगों को आयुष्मान भारत योजना का गोल्डन कार्ड वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त सात लोगों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया। विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में तमाम ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
विज्ञापन
अस्पतालों को आधुनिक संसाधनों से लैस करने के साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से मरीजों का बेहतर इलाज किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन भी किया जाता है। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. राजीव कुमार शाक्य, शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, अरविंद मिश्र, डॉ. शोएब, विनोद त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।