फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   4411 candidates will appear in Madarsa Board exam

Balrampur News: मदरसा बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे 4411 परीक्षार्थी

Wed, 10 May 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 10 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
4411 candidates will appear in Madarsa Board exam
बलरामपुर। जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर 17 मई से मदरसा बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में कुल 4411 परीक्षार्थी भाग लेंगे। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तैयारियों जुटा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित मौलवी, मुंशी, आलिम, कामिल व फाजिल की परीक्षा 17 से शुरू होकर 24 मई तक चलेंगी। इसमें जिले के 59 मदरसों में पंजीकृत कुल 4411 छात्र-छात्राएं विभिन्न कक्षाओं की परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा कराने के लिए डीएवी इंटर कॉलेज बलरामपुर, मदरसा अबरारूल उलूम, मदरसा जामिया मोइनिया निशवा कॉलेज गैड़ासबुजुर्ग, हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज, मदरसा फजले रहमानिया पचपेड़वा, मदरसा जामिया अरबिया मदारूल उलूम, एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला व ताहिरा गर्ल्स इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

प्रथम पाली में सुबह आठ से 11 बजे तक मुंशी मौलवी और दूसरी पाली में अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक आलिम, कामिल व फाजिल की परीक्षाएं कराई जाएंगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बालेंदु द्विवेदी ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed