फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   42 positive including four police personnel in Balrampur

बलरामपुर में चार पुलिस कर्मी सहित 42 मिले पॉजिटिव

Wed, 12 Aug 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
42 positive including four police personnel in Balrampur
बलरामपुर। कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को जिले में पहली बार 42 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इनमें चार पुलिस कर्मी व एक एसएसबी का जवान भी शामिल है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की कुल संख्या 518 व एक्टिव केस की संख्या 242 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात व बुधवार को आई कोरोना रिपोर्ट में जिले से 42 लोग पॉजिटिव पाए गए है। नगर कोतवाली व पुलिस चौकी भगवतीगंज में दो-दो पुलिस कर्मियों सहित एक एसएसबी जवान कीकोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके अतिरिक्त पचपेड़वा ब्लॉक के ग्राम मदरहिया से 9, सदर विकास खंड के ग्राम धर्मपुर से चार, मेजरकोठी सिविल लाइन से चार, त्रिलोकपुर से एक, जंगली गुरची गेड़ास बुजुर्ग से एक, जोकहिया कलवारी से एक, पुरानी बाजार पचपेड़वा से एक, गोशाला रोड भगवतीगंज से एक, गोपलापुर बलरामपुर से एक, चीनी मिल कालोनी बलरामपुर से एक, बलरामपुर ग्रामीण से एक, नौशहरा बलरामपुर से एक, मोतीसागर मानसपुरी बलरामपुर से एक, गदुरहवा उत्तरी बलरामपुर से एक, छोटा धुसाह बलरामपुर से एक तथा धुसाह बलरामपुर से दो लोगों सहित कुल 42 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय घुघूलपुर स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

तीन कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, भेजे गए घर
-लेवल-1 हॉस्पिटल बलरामपुर में भर्ती तीन कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बुधवार को बताया कि स्वस्थ होने वाले सभी मरीजों को सुरक्षा किट देकर घर भेज दिया गया है। सभी मरीजों को कम से कम 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 518 हो गई है। 266 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 242 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना जांच के भेजे गए 1083 सैंपल
कोरोना संक्रमण की जांच के लिए बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 108 3 सैंपल संग्रहित किए गए है। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए जिले से अब तक कुल 38328 सैंपल लखनऊ भेजे गए है। इनमें से 36619 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव व 518 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। 1222 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed