फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   4175 teenagers got kovid vaccine

4175 किशोरों को लगा कोविड टीका

Thu, 06 Jan 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
4175 teenagers got kovid vaccine
बलरामपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए टीकाकरण की गति बढ़ा दी गई है। गुरुवार को 15 से 18 वर्ष तक के 4,175 किशोरों को टीका लगाया गया है, वहीं 18 वर्ष से अधिक आयु वाले 16,289 लोगों ने टीका लगवाया है।
विज्ञापन

कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर एवं ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर सरकार की तरफ से लगातार सतर्कता बरती जा रही है। सरकार ने 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया है। सरकार के निर्देश पर जिले में किशोरों के टीकाकरण में तेजी लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला कोल्ड चेन प्रबंधक श्यामजी मिश्र ने बताया कि विशेष अभियान के चौथे दिन गुरुवार को नगर के एमपीपी इंटर कॉलेज, बालिका इंटर कॉलेज, एमडीके बालिका इंटर कॉलेज, भगवती आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज तथा डीएवी इंटर कॉलेज सहित 23 विद्यालयों में टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। जिला मेेमोरियल चिकित्सालय सहित 19 अस्पतालों में भी विशेष सत्र का आयोजन कर किशोरों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जिले में 42 सत्र आयोजित कर 15 से 18 वर्ष तक के कुल 4175 किशोरों को कोवैक्सीन टीका लगाया गया है। लक्ष्य के सापेक्ष सभी किशोरों को टीका लगाने के लिए लगातार टीकाकरण सत्र बढ़ाए जा रहे हैं। जल्द ही सरकारी स्कूलों की तरह निजी स्कूलों में भी टीकाकरण सत्र का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को टीका लगाया जाएगा।

किशोरों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान के साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जा रहा है। जिला कोल्ड चेन प्रबंधक श्याम जी मिश्र ने बताया कि नियमित टीकाकरण सत्र में गुरुवार को 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले 16,289 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। जिले में 1400248 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed