{"_id":"5cd46096bdec22077e09adb2","slug":"41557422230-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का हाथ आतंकियों के साथ: सीएम योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का हाथ आतंकियों के साथ: सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचपेड़वा-बलरामपुर। अपने घोषणा पत्र में राजद्रोह की धारा खत्म करने का ऐलान कर कांग्रेस ने यह साबित कर दिया है कि उसका हाथ आतंकियों के साथ है। जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने वालों का कांग्रेस समर्थन करती है। सपा, बसपा की सरकारें प्रदेश में जाति व मजबह की राजनीति कर दंगे करवाती है। चांदनी रात चोरों को अच्छी नहीं लगती।
ये बातें गुरुवार को पचपेड़वा के लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज के मैदान में श्रावस्ती संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी दद्दन मिश्र के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहीं। उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि कांग्रेस की एक नेता कहती हैं कि वह चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि वोट काटने के लिए लड़ रही हैं। आप लोग कांग्रेस की वोट कटवा राजनीति से दूर रहें। सपा-बसपा की सरकार में गुंडे लूट-खसोट करते हैं। आज प्रदेश में पुलिस गुंडों से नहीं बल्कि गुंडे पुलिस से डरते हैं।
बुआ-बबुआ का साथ केवल इसी चुनाव तक है। अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए इन लोगों ने गठबंधन बनाया है। केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकारों ने सबका साथ सबका विकास का वादा पूरी तरह निभाया है। गरीबों को लाभकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। थारू जनजाति के हर परिवार को मकान दिया गया है। उन्होंने एक बार फिर मोदी सरकार का नारा देकर प्रत्याशी दद्दन मिश्र के पक्ष में मतदान करने की अपील लोगों से की। इस अवसर पर देवीपाटन महंत मिथिलेश नाथ योगी, पूर्व सांसद पद्मसेन चौधरी, बलरामपुर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह तथा श्रावस्ती लोक सभा प्रभारी राम सुन्दर चौधरी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
पारा 40 के पार फिर भी भीड़ दिखी अपार
गुरुवार को जिले में भाजपा के स्टार प्रचारकों को देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह दिखा। करीब 43 डिग्री सेल्सिस तापमान के बावजूद बलरामपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तथा पचपेड़वा में योगी आदित्यनाथ की जनसभा में भारी भीड़ जुटने से भाजपा के लोगों का उत्साह दोगुना हो गया है। शुक्रवार को भी प्रचार के अंतिम दिन भाजपाई चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकेंगे। कई अन्य स्टार प्रचारकों के आने की संभावना है। मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि देर रात तक कार्यक्रम की सूचना मिल सकती है।