फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   बाढ़ के पानी में बही बस, बाल-बाल बचे यात्री

बाढ़ के पानी में बही बस, बाल-बाल बचे यात्री

Mon, 06 Aug 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ के पानी में बही बस, बाल-बाल बचे यात्री
बाढ़ के पानी में बही बस, बाल-बाल बचे 45 यात्री
विज्ञापन


बलरामपुर। लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ी नालों तथा राप्ती नदी ने बाढ़ का कहर बरपाना शुरु कर दिया है। ललिया थाना क्षेत्र में शिवानगर धनघटा के पास सवारियों से भरी बस बाढ़ के पानी में बह गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह सभी 45 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया।

राप्ती नदी भी लाल निशान से 11 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भरना शुरु हो गया है। डीएम ने प्रभावी क्षेत्रों का दौरा कर राहत व बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


ललिया थाना क्षेत्र में सोमवार को भिनगा से मथुरा बाजार आ रही यात्रियों से भरी प्राइवेट बस शिवानगर धनघटा गांव के पास सड़क पर बह रहे धोबहा पहाड़ी नाले के बाढ़ के पानी में बह गई। बस में 30 पुरुष, 10 महिलाएं और 5 बच्चे सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस सड़क से उतर कर गड्ढे में गिर गई। बस को बहता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच यात्री बस से नीचे पानी में उतरने लगे। कई बच्चे पानी में डूबने लगे।

आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया। राप्ती नदी सोमवार को लाल निशान से ऊपर पहुंच गई है। नदी का जल स्तर खतरे के निशान 104.620 मीटर से 11 सेंटीमीटर ऊपर 104.730 मीटर पर पहुंच गया है।

राप्ती में बाढ़ के चलते चौकाकला, चौकाखुर्द, टेंगनहिया मानकोट, जबदहा, जबदही, डबकी, हाफिजपुरवा, कटरा शंकरनगर, बेलहा, रामनगर, नरायनपुर मझारी, मथुरा विलासपुर, महरी, लालाजोत, बाघाजोत, बभनपुरवा, लखमा, पथौथा, चंदापुर व टेडौठी आदि गांव बाढ़ के पानी से घिरने लगे है।

खतरे का निशान पार करने के बाद नदी का पानी तटवर्ती गांवों की तरफ फैलने लगा है। तीनों तहसीलों के करीब 150 गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते है। बाढ़ के चलते गौरा-तुलसीपुर रोड पर दतरंगवा डिप तथा भुसैलवा डिप पर पानी का तेज बहाव है। इस मार्ग पर आवागमन बाधित है।

कोड़री ललिया मार्ग पर भी बाढ़ का पानी बहने से आवागमन ठप है। ललिया-बलदेवनगर मार्ग पर मुसहवा डिप भी बाढ़ के पानी में डूब गया है। भांभर पहाड़ी नाले की बाढ़ के चलते सुस्ता, अल्लानगर, मदरहवा, कंहईडीह, अहिरनडीह, गोडियनडीह, चाईडीह, बेनीनगर, बगनहवा तथा त्रिलोकपुर गांव बाढ़ के पानी से घिर गए है।

भोजपुर जमुवरिया संपर्क मार्ग पर सुस्ता गांव के निकट डिप पर पानी भर जाने से आवागमन ठप हो गया है। क्षेत्रवासी महफूज खां, मोहम्मद सलीम, रक्षाराम यादव, चंद्रशेखर यादव, रमजान खान व टेक बहादुर ने बताया कि बाढ़ के चलते धान व दलहनी फसल पानी में डूब गई है।


डीएम ने किया दौरा

राप्ती नदी में आई बाढ़ को देखते हुए डीएम कृष्णा करुणेश ने सोमवार को सिसईघाट पहुंचकर केंद्रीय जल आयोग की इकाई से बाढ़ का जायजा लिया। डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों तथा एनडीआरएफ टीम प्रभारी को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। डीएम ने बताया कि सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। प्रभावी क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed