फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   4000 children's tonsure ceremony at Shaktipeeth Devipatan temple

Balrampur News: शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में 4000 बच्चों का मुंडन संस्कार

Sun, 28 Sep 2025 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
4000 children's tonsure ceremony at Shaktipeeth Devipatan temple
तुलसीपुर श​क्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में बच्चे का मुंडन कराते श्रद्धालु। संवाद
तुलसीपुर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। श्रद्धालु मां पाटेश्वरी के दर्शन करने के साथ-साथ पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए दूर-दूर से यहां पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में मंदिर परिसर में अब तक लगभग 4000 बच्चों का मुंडन संस्कार कराया जा चुका है।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी महेश नाथ ने बताया कि मंदिर प्रांगण में मां बाला देवी को विशेष स्थान प्राप्त है। यहां बाल अर्पित करने की परंपरा वर्षाें से चली आ रही है। मुंडन संस्कार के बाद श्रद्धालु आटे की लोई में बाल समेटकर माता बाला देवी को अर्पित करते हैं। मंदिर पहुंचे श्रद्धालु अनिल कुमार ने बताया कि बेटे का मुंडन संस्कार कराया है। मां पाटेश्वरी की कृपा से हमारे जीवन में शांति और सुख की प्राप्ति हुई है। वहीं अनिरुद्ध द्विवेदी ने कहा कि मां बाला देवी को बाल अर्पित करने से जीवन की परेशानियां कम हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed