फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   40 new Anganwadi centers will be built in 25 wards of Uttaraula

Balrampur News: उतरौला के 25 वार्डों में बनेंगे 40 नए आंगनबाड़ी केंद्र

Sat, 30 Aug 2025 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
40 new Anganwadi centers will be built in 25 wards of Uttaraula
बलरामपुर के गोंडा मार्ग ​स्थित डायट में प्र​शिक्षण के बाद ​शिक्षकों को दिया गया प्रमाण पत्र। सं
बलरामपुर। बाल विकास की योजनाओं का जिले में विस्तार हुआ है। परियोजना से अछूते उतरौला को भी शामिल करने की स्वीकृति शासन से मिली है। बाल विकास विभाग ने उतरौला नगर का सर्वे कराकर 40 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसकी स्वीकृति शासन ने दे दी है। अब विभागीय योजनाएं यहां भी जल्द ही लागू होंगी, वहीं महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

परियोजना लागू होने से 61 वर्ष पुराने शहर की 35 हजार आबादी को सहूलियत मिलेगी। नगर के बच्चों के साथ गर्भवती व धात्री महिलाओं तथा किशोरियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। विभाग ने नगर के सभी 25 वार्डों में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कराने की कवायद शुरू कर दी है। अभी तक नगर से सटे गांवों में आंगनबाड़ी केंद्रों से महिलाओं व बच्चों को योजनाओं का लाभ मिल रहा था। (संवाद)
विज्ञापन

विधायक का प्रयास लाया रंग, लोगों में खुशी
विधायक राम प्रताप वर्मा का प्रयास रंग लाया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वर्ष 2023 में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए प्रस्ताव दिया था। इसके बाद वर्ष 2024 में गोंडा सांसद व विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह को भी विधायक ने आंगनबाड़ी केंद्र न होने की जानकारी दी। इसके बाद प्रक्रिया तेज हुई। इससे नगर के लोगों में खुशी है। सेवानिवृत्त शिक्षक देवता प्रसाद तिवारी का कहना है कि इससे लोगों को लाभ तो मिलेगा ही, पढ़ी लिखी महिलाओं को इन केंद्रों पर नौकरी का अवसर भी मिलेगा। यह बेहतर भविष्य के लिए उठाया गया कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश का होगा अनुपालन
उतरौला शहर में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के संबंध में शासन से जो भी निर्देश मिला है, उसका अनुपालन किया जाएगा।
इफि्तखार अहमद, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed