फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   385 youth received job offer letters at the employment fair

Balrampur News: रोजगार मेले में 385 युवाओं को मिला नौकरी का ऑफर लेटर

Wed, 20 May 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 20 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
385 youth received job offer letters at the employment fair
फोटो-44-बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में रजिस्ट्रेशन कराते युवा ।-संवाद
बलरामपुर। जिला सेवायोजन विभाग की तरफ से बुधवार को एमएलके महाविद्यालय में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 13 निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने स्टॉल लगाकर युवाओं को विभिन्न पदों पर रोजगार के लिए जागरूक किया। मेले में 750 युवाओं ने रोजगार के लिए पंजीकरण कराया। अभिलेखों के सत्यापन व साक्षात्कार के बाद 385 युवाओं को प्रारंभिक रूप से चयनित किया गया है। सदर विधायक पल्टूराम व जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने चयनित युवाओं को नौकरी का ऑफर लेटर प्रदान किया।
विज्ञापन



रोजगार मेले में वीआर हायरिंग, एशियन इलेक्ट्रॉनिक्स, डुसकी सैल्यूशन, गुडबिल इंडिया प्रबंधन सहित विभिन्न कंपनियों में कंप्यूटर ऑपरेटर, एरिया मैनेजर, सेल्स मैनेजर व मल्टी टास्किंग स्टाफ सहित अन्य पदों पर नौकरी के लिए युवाओं ने पंजीकरण कराया। जीवन बीमा निगम कंपनी में युवतियों के लिए बीमा सखी के पद पर नौकरी थी। इस पद के लिए अधिकांश युवतियों ने अपना पंजीकरण कराया। तुषार जायसवाल, सौरभ, पंकज सिंह, युवराज, निखिल, ओमकांत राव व सूर्य प्रकाश ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर व एरिया मैनेजर पद के लिए आवेदन किया है। कंपनी के प्रतिनिधि ने अभिलेख जमा करा लिए हैं। एक-दो दिन में कॉल करने की बात कही है। जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया कि निर्धारित योग्यता के अनुसार युवाओं का साक्षात्कार लेकर विभिन्न पदों पर चयन किया गया है। इस अवसर पर प्रेम नारायण शर्मा व दीपांशु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed