{"_id":"677174623330f227f50923e8","slug":"37-projects-accelerated-the-development-of-the-district-balrampur-news-c-99-1-brp1008-118972-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 37 परियोजनाओं से जिले के विकास को मिली रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 37 परियोजनाओं से जिले के विकास को मिली रफ्तार
विज्ञापन
बलरामपुर के फुलवरिया बाईपास ओवरब्रिज। संवाद
अलविदा 2024
बलरामपुर। स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, विद्यार्थियों के लिए छात्रावास व ओवर ब्रिज जैसी 37 परियोजनाओं का काम पूरा होने से जिले के विकास को रफ्तार मिली है। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से बने मेडिकल कॉलेज के संचालन की कवायद शुरू हो गई है। इससे स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होगा और जिले के लोगों को इलाज में सहूलियत मिलेगी।
शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए जिले में मां पाटेश्वरी के नाम से विश्वविद्यालय का निर्माण भी इसी साल शुरू हुआ है। फुलवरिया बाइपास पर ओवरब्रिज बनने से नगर में वाहनों का दबाव कम हुआ है, जिससे लोगों को जाम से राहत मिली है। रिंग रोड का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। इसके अलावा तमाम निर्माण परियोजनाओं का काम पूरा हो चुका है, अब इन्हें हैंडओवर करने की तैयारी की जा रही है। जांच के लिए तकनीकी टीम गठित कर दी गई है। इनका संचालन शुरू होने से जिले की 27 लाख की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। (संवाद)
13 परियोजनाओं के हैंडओवर की तैयारी
आकांक्षी जिले में चयनित होने के बाद प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत वर्ष 2019-20 में 99 परियोजनाओं का निर्माण प्रस्तावित हुआ था। पांच साल में 198 करोड़ की निर्माणाधीन 37 परियोजनाओं का निर्माण पूरा हो गया है। वर्ष 2024 में 11 परियोजनाएं हैंडओवर भी कराई जा चुकी हैं। 13 परियोजनाओं को हैंडओवर कराने की तैयारी की जा रही है। इन परियोजनाओं के संचालन से जिले के सभी नौ ब्लॉकों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल व सड़क के साथ ही यातायात जैसी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ हुई हैं। (संवाद)
विज्ञापन
85.12 करोड़ से बना मेडिकल कॉलेज
जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार देने के लिए 85.12 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया गया है। इसके संचालन के लिए प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार चतुर्वेदी की तैनाती कर दी गई है, जल्द ही इसका संचालन शुरू होगा। इसी तरह 9.98 करोड़ से तुलसीपुर में ड्रग वेयरहाउस का निर्माण पूरा हो गया है। संयुक्त जिला चिकित्सालय में ब्लड सेपरेटर यूनिट का संचालन भी इसी साल शुरू हुआ है।
चार राजकीय पॉलीटेक्निक का हुआ निर्माण
जिले के युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए 19 करोड़ की लागत से चार राजकीय पॉलीटेक्निक व एक छात्रावास का निर्माण कराया गया है। राजकीय पॉलीटेक्निक का संचालन शुरू होने से युवाओं को इंजीनियरिंग की पढ़ाई में सहूलियत मिलेगी। युवाओं को इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा।
शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में बढ़ीं सुविधाएं
वर्ष 2024 में 6.77 करोड़ की लागत से शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में सुविधाओं का विस्तार किया गया है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए गेस्ट हाउस का निर्माण कराया गया है। श्रद्धालुओं के लिए संपर्क मार्ग व शौचालय आदि की व्यवस्था भी की गई है।
ओवरब्रिज बनने से नगर में कम हुआ वाहनों का दबाव
34.11 करोड़ रुपये की लागत से फुलवरिया बाइपास रेलमार्ग पर टू लेन ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य इसी साल पूरा हुआ है। ओवरब्रिज का निर्माण होने से बहराइच से गोंडा व उतरौला जाने वाले वाहनों को नगर में नहीं आना पड़ता है। इन मार्गों पर जाने वाले वाहन सीधे ओवरब्रिज के जरिए गोंडा, बहराइच व उतरौला निकल जाते हैं। इससे नगर में जाम की समस्या कुछ हद तक कम हुई है।
214 करोड़ से कराया गया सड़कों का निर्माण
जिले के लोगों को आवागमन की सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रांतीय व निर्माण खंड के साथ ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने 70 सड़कों की निर्माण कराने की जिम्मेदारी चालू वित्तीय वर्ष में मिली। तीनों कार्यदायी संस्थाओं को 240.46 करोड़ के सापेक्ष अब तक 213.94 करोड़ रुपये दिए गए। नवंबर तक 88.97 फीसदी के साथ 206.31 करोड़ रुपये खर्च करके 152.49 के सापेक्ष 137.29 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण व मरम्मत का काम कार्यदायी संस्थाओं ने पूरा करा दिया है। प्रांतीय खंड ने 97 प्रतिशत, निर्माण खंड ने 99 प्रतिशत व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने 74 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड कुमार शैलेंद्र का कहना है कि बाकी बची सभी सड़कों के निर्माण व मरम्मत का काम शीघ्र पूरा हो जाएगा।
पूरी हुईं ये परियोजनाएं
- पिपरी कोल्हुई, चैनपुर, विशुनपुर टनटनवा, हुसैनाबाद ग्रंट, लौकहवा, मदारबक्श एवं सिसहनिया बरगदही में पाइप पेयजल परियोजनाओं का निर्माण इसी साल पूरा कराया गया है।
- 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सोलर पावर सिस्टम व सोलर गीजर लगवाने का काम पूरा हो चुका है।
- डायट के सुंदरीकरण का काम पूरा कराया गया है।
- थाना गौरा चौराहा, पचपेड़वा, हरैया, महराजगंज तराई, उतरौला कोतवाली, कोतवाली नगर व देहात कोतवाली में हॉस्टल, बैरक व विवेचना कक्ष का निर्माण पूरा हो गया है।
- होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी कार्यालय का निर्माण पूरा हो चुका है।
- सदर ब्लॉक के घुघूलपुर गांव व श्रीदत्तगंज ब्लॉक के तेनुई गांव में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निर्माण पूरा हो गया है।
- नगर क्षेत्र के कस्तूरबा विद्यालय में छात्रावास व जिला मेमोरियल अस्पताल में ओपीडी का निर्माण पूरा हो गया है।
- नगर पंचायत पचपेड़वा में कान्हा गोशाला का निर्माण पूरा हो गया है।
- 4.39 करोड़ से जिले के 30 प्राथमिक विद्यालयों की मरम्मत का काम पूरा करा दिया गया है।
- व्यावसायिक शिक्षा से राजकीय आईटीआई कटरा शंकरनगर में 3.90 करोड़ तथा विशुनुपर पचपेड़वा में 3.54 करोड़ से आधुनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का निर्माण पूरा हो गया है।
-अति पिछड़े हरैया सतघरवा ब्लॉक के लखौरा तथा सदर ब्लॉक घुघूलपुर में 4.18-4.18 करोड़ से राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण पूरा हो गया है।
-तुलसीपुर तहसील के मोतीपुर गांव में 1.60 करोड़ से गो संरक्षण केंद्र का निर्माण पूरा हो गया है।
-5.65 करोड़ से पुलिस लाइन में 100 बेड का हॉस्टल तैयार हो गया है।
-पुलिस लाइन में 12.59 करोड़ से टाइप ए के 16 व बी के 32 आवासों का निर्माण पूरा हो गया है।
-पचपेड़वा ब्लाॅक के इमिलिया कोडर में 2.16 करोड़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पूरा हो गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कार्यदायी संस्थाओं को दिया गया निर्देश
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत पूरी होने वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं को हैंडओवर कराने के लिए तकनीकी जांच कराई जा रही है। जांच में दुरुस्त पाई जाने वाली परियोजनाओं से संबंधित विभागों को हैंडओवर कराकर इनका संचालन शुरू कराया जाएगा। - पवन अग्रवाल, डीएम