{"_id":"66d9f11cc3e043b96101d470","slug":"35-children-with-cleft-lip-and-palate-will-go-to-lucknow-for-treatment-balrampur-news-c-99-1-brp1003-114034-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कटे होंठ व तालू वाले 35 बच्चे इलाज के लिए जाएंगे लखनऊ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कटे होंठ व तालू वाले 35 बच्चे इलाज के लिए जाएंगे लखनऊ
Thu, 05 Sep 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 05 Sep 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के संयुक्त जिला चिकित्सालय में लगे कैंप में रजिस्ट्रेशन करवाते लोग।-स्रोत: विभाग
संयुक्त जिला चिकित्सालय में आयोजित हुआ जांच शिविर, 75 बच्चों का किया गया पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में बृहस्पतिवार को कटे हाेंठ व तालू वाले बच्चों के लिए जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्माइल ट्रेन संस्था की तरफ से आयोजित शिविर में 75 बच्चों की जांच की गई। इनमें से 35 बच्चों को इलाज के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संयुक्त जिला चिकित्सालय में आयोजित जांच शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, एसीएमओ व नोडल डॉ. संतोष श्रीवास्तव, प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. रितेश व प्रोजेक्ट मैनेजर मोहम्मद आमीन खान ने फीता काटकर किया। लखनऊ के सिप्स अस्पताल की स्वास्थ्य टीम ने कटे होंठ व तालू वाले बच्चों का पंजीकरण किया।
डॉ. मोहित श्रीवास्तव, डॉ. त्रिभुरण चौरसिया, डॉ. सुजाता आर्य, डॉ. सुषमा, डॉ. सरिता व सिप्स अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने 75 बच्चों की जांच की। जांच के बाद 35 बच्चों को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया। डीईआईसी मैनेजर सितांशू रजक ने बताया कि बच्चों को कटे होंठ व तालू की जन्मजात समस्या का संपूर्ण उपचार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के जरिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
बच्चों में जन्मजात दिल का छेद, कम सुनना, अस्थि रोग, पैर का घुमा हुआ होना जैसी 42 प्रकार की बीमारियों का इलाज किया जाता है। सीएमओ ने बताया कि चिन्हित बच्चों को जल्द ही इलाज के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। मरीजों के रहने, खाने व लाने ले जाने की सुविधा मुफ्त रहेगी।