फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   3401 examinees gave madrasa board examination

3401 परीक्षार्थियों ने दी मदरसा बोर्ड की परीक्षा

Tue, 25 Feb 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
3401 examinees gave madrasa board examination
बलरामपुर। जिले के आठ केंद्रों पर मंगलवार को मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन मदरसा बोर्ड परीक्षा की दोनों पालियों में 3401 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। दोनों पालियों में 408 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीएमओ पवन कुमार सिंह ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर केंद्र व्यवस्थापकों को नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से मदरसा बोर्ड की परीक्षा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएमओ ने बताया कि मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ की तरफ से आयोजित सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी वर्ष 2020 की परीक्षा मंगलवार से प्रारंभ हो गई है।
जिले के आठ केंद्रों पर दो पालियों में मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं कराई गईं। प्रथम पाली में मुंशी मौलवी के 2030 परीक्षार्थियों में से 1786 ने परीक्षा दी जबकि 244 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन

इसी तरह से द्वितीय पाली में आलिम, कामिल व फाजिल की 1779 की तुलना में 1615 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 164 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएमओ ने मदरसा जामिया अरबिया अनवारुल कुरान, मदरसा दारुल उलूम, फजले रहमानिया पचपेड़वा, मदरसा जामिया मोहम्मदिया नुसरतुल इस्लाम कटरा शंकरनगर व मदरसा जामिया अरबिया मदारुल उलूम विशुनपुर टनटनवा का औचक निरीक्षण किया।
जिले के आठ परीक्षा केंद्रों में से मदरसा दारुल उलूम फजले रहमानिया पचपेड़वा को आदर्श परीक्षा केंद्र के रूप में स्थापित किया गया है। इस परीक्षा केंद्र पर छात्र छात्राओं को शिक्षक-शिक्षिकाओं की तरफ से गेट पर चेकिंग के साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान भी कराया गया।

आदर्श परीक्षा केंद्र को गुब्बारों व झालरों से सजाया गया है। नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से मदरसा बोर्ड की परीक्षा कराने के लिए प्रधानाचार्यों व कक्ष निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed