फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   34 positive including bank and police personnel found in Balrampur

बलरामपुर में बैंक व पुलिस कर्मी समेत 34 मिले पॉजिटिव

Thu, 13 Aug 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
34 positive including bank and police personnel found in Balrampur
बलरामपुर। जिले में गुरुवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के केस में थोड़ी कमी आई है। 12 अगस्त को जिले में 42 लोग संक्रमित पाए गए थे जबकि गुरुवार को 34 केस कोरोना पॉजिटिव के मिले हैं। इनमें बैंक व पुलिस कर्मी के साथ साथ अन्य लोग शामिल हैं। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय के लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की कुल संख्या 552 व एक्टिव केस की संख्या 263 हो गई हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि बुधवार की रात व गुरुवार को आई कोरोना रिपोर्ट में जिले से 34 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पुलिस लाइंस व एसबीआई मंडी शाखा में एक-एक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके अतिरिक्त तुरंतपुर पुरानी बाजार, पुरैनिया तालाब, विशुनीपुर व जंगली तुलसीपुर में एक-एक और खलवा मोहल्ले में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

चीनी मिल बलरामपुर में सात, पुरानी बाजार तुलसीपुर में एक, महदेईया श्रीदत्तगंज में चार, आर्यनगर उतरौला, गांधीनगर उतरौला, महुआ इब्राहिम श्रीदत्तगंज, ललिया शिवपुरा व श्रीदत्तगंज एक-एक तथा चार केस टेढ़वा शिवपुरा सहित कुल 34 केस कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय घुघूलपुर स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। पॉजिटिव पाए गए लोगतों कऊ संपर्क में आए सभी व्यक्तियों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 कोरोना मरीज स्वस्थ, भेजे गए घर
लेवल-1 हॉस्पिटल बलरामपुर में भर्ती 13 कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने गुरुवार को बताया कि स्वस्थ होने वाले सभी मरीजों को सुरक्षा किट देकर घर भेज दिया गया है। सभी मरीजों को कम से कम 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 552 हो गई है। 279 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 263 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed