फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   338 poles and seven transformers will be removed from the road

Balrampur News: सड़क की जद से हटेंगे 338 खंभे व सात ट्रांसफार्मर

Mon, 01 Jul 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 01 Jul 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
338 poles and seven transformers will be removed from the road
बलरामपुर। शहर के वीर विनय चौराहा से फुलवरिया बाईपास तक सड़क की जद से 338 खंभे व सात ट्रांसफार्मर हटाए जाएंगे। दोबारा 3.29 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट मिलने का इंतजार हो रहा है। पहले से ही 15.78 करोड़ से 4.8 किलोमीटर लंबी आरसीसी रोड निर्माण कराया जा चुका है। दोनों तरफ बिजली के पोल व ट्रांसफार्मर न हटाने से सड़क को चौड़ा किए जाने का लाभ लाेगों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

शहर की सड़क का निर्माण जुलाई 2022 में ही 15 करोड़ 75 लाख रुपये से किया जा चुका है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने उस समय बिजली के पोल व ट्रांसफार्मर हटाने की प्रक्रिया पूरी नहीं की और जैसे-तैसे सड़क का चौड़ीकरण तो पूरा कर डाला। यह जिले की सबसे महत्वपूर्ण सड़क है। श्रावस्ती, बहराइच के साथ तुलसीपुर व गोंडा के लिए यही एक प्रमुख मार्ग है। इस सड़क पर रोजाना से 20 हजार छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। अजय, धर्मप्रकाश, मनोज व राजू का कहना है कि बिजली के पोल व ट्रांसफार्मर सड़क से सटे होने के लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ढाई साल से लंबित है प्रस्ताव

शहर के प्रमुख मार्ग के किनारों लगे बिजली पोल व ट्रांसफार्मरों काे हटाने के लिए विद्युत विभाग ने ढाई साल पहले ही प्रस्ताव भेजा था। विभाग ने तीन करोड़ 29 लाख 83 हजार 904 रुपये की मांग किया था। जिससे सड़क से हटाया जा सके। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को भेजा गया प्रस्ताव अभी तक स्वीकृत नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा भेजा गया है प्रस्ताव
गोंडा रोड पर बिजली के पोल व ट्रांसफार्मर हटाने के लिए दोबारा प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। बजट मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
बालकृष्ण, अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed