{"_id":"68f5219d178a3e3736055109","slug":"325-crore-worth-of-business-was-done-on-the-second-day-of-dhanteras-balrampur-news-c-99-1-slko1019-135518-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: धनतेरस पर दूसरे दिन 325 करोड़ का हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: धनतेरस पर दूसरे दिन 325 करोड़ का हुआ कारोबार
विज्ञापन
-बलरामपुर के चौक बाजार में बर्तन खरीदते लोग ।-संवाद
बलरामपुर। धनतेरस के दूसरे दिन लोगों ने बर्तन, आभूषण, कार, बाइक, क्रॉकरी, मोबाइल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की खरीदारी की। रविवार को जिले भर में करीब 325 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।
इस बार दो दिन का धनतेरस व्यापारियों के लिए दीपावली पर बोनस जैसा रहा। पहले दिन शनिवार को देर रात तक जमकर खरीदारी हुई। सबसे ज्यादा चमक सराफा बाजार में रही। बर्तन एवं इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम भी गुलजार रहे। रविवार को लोगों ने जरूरत के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम से लेकर कार, बाइक, स्कूटी, बर्तन, आभूषण और मोबाइल खरीदे। शनिवार को जहां 255 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ था, वहीं दूसरे दिन रविवार को करीब 325 करोड़ का कारोबार हुआ है। लोगों ने आभूषण, चांदी के सिक्के, चांदी के लक्ष्मी गणेश से लेकर चांदी का डिनर सेट भी खरीदा। शनिवार की अपेक्षा रविवार को वाहनों की बिक्री अधिक होने से व्यापारियों के चेहरे खिले रहे।
1740 दोपहिया और 96 चौपहिया वाहनों की हुई खरीद
धनतरेस के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोगों ने दो और चार पहिया वाहनों की डिलीवरी ली। कोई अपने सपनों की कार लेकर घर गया तो कोई पेट्रोल एवं इलेक्ट्रिक बाइक लेकर घर पहुंचा। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दो दिन तक शुभ मुहूर्त होने से इस बार दो दिन में करीब 1740 और 96 चौपहिया वाहनों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
दूसरे दिन बिक गए 20 करोड़ के बर्तन
शनिवार को जहां करीब 15 करोड़ के बर्तन बिके तो वहीं रविवार को 20 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान लगाया गया है। दुकानदारों का कहना है कि दो दिन का धनतेरस व्यापारियों के लिए सोने पर सुहागा जैसा रहा।
फैक्ट फाइल
सराफा- 85 करोड़
बर्तन- 35 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं क्रॉकरी- 15 करोड़
रेडीमेड कपड़ा- 40 करोड़
दोपहिया वाहन-60 करोड़
चौपहिया वाहन- 55 करोड़
अन्य कारोबार- 10 करोड़