{"_id":"5c363ad1bdec2256a03b76f3","slug":"31547057873-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंशू शर्मा व राजन भारती बने बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंशू शर्मा व राजन भारती बने बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बैडमिंटन में अंशू शर्मा और राजन भारती विजेता
बलरामपुर। एमएलके पीजी कालेज में बीएड विभाग की तरफ से बैडमिंटन प्रतियोगिता 2018-19 का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग में बीएड द्वितीय वर्ष की अंशू शर्मा विजेता बनीं। वहीं बालक वर्ग में बीएड प्रथम वर्ष के राजन भारती ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. आरके सिंह तथा अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में अंशू शर्मा विजेता तथा गीतिका पांडेय उप विजेता रहीं।
बालक वर्ग में राजन भारती विजेता तथा विजय प्रकाश तिवारी उप विजेता रहे। मिश्रित युगल में सना अंसारी व अनीष कुमार की टीम विजेता तथा सौम्या पांडेय व प्रेम कुमार उप विजेता रही।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के आयोजक सचिव डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र तथा संयोजक डॉ. राम रहीम ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मुकेश तिवारी, डॉ. विनय सक्सेना, डॉ. आरबी श्रीवास्तव व डॉ. डीके चौहान आदि मौजूद रहे।