{"_id":"5a68c3c74f1c1bb2208b5208","slug":"31516815303-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ूटान में जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ूटान में जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने मचाया धमाल
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूटान में छह स्वर्ण जीत ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने लहराया परचम
बलरामपुर। भूटान के फुन्सोलिन में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छह स्वर्ण समेत कुल 13 पदक जीतकर खिलाड़ियों के नाम रोशन किया हैै। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिलेवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
ताइक्वांडो कोच जियाउल हशमत ने बुधवार को बताया कि भूटान के फुन्सोलिन में 19 से 21 जनवरी तक क्लब अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मेजबान भूटान के अलावा नेपाल, बंग्लादेश व भारत सहित चार देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
इसमें खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, छह रजत व एक कांस्य पदक जीतकर देश का परचम लहराया है। देश के साथ-साथ जिले का भी नाम रोशन किया है। बालिका वर्ग में सोनम आनंद ने नेपाल, भूटान व बंग्लादेश को, अनवेशा सिंह ने भूटान व बंग्लादेश को, पलक दूबे ने नेपाल व भूटान को तथा सौम्या सिद्धार्थ ने भूटान व नेपाल को पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
सचि कश्यप, अवंतिका श्रीवास्तव, शिवांगी मिश्रा, भाव्या मिश्रा व संदीपिका रावत ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। बालक वर्ग में जयनेंद्र प्रताप सिंह ने बंग्लोदश, नेपाल व भूटान तथा विजय प्रकाश ने बंग्लादेश व भूटान को पराजित कर स्वर्ण पदक झटका।
मोहम्मद असलम ने रजत तथा स्वप्निल श्रीवास्तव ने कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर ताइक्वांडो संघ के साथ-साथ जिलेवासियों ने खुुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है। मंगलवार की देर शाम जिले में पहुंचने पर सभी ताइक्वांडो खिलाड़ियों का संघ के पदाधिकारियों एवं नगरवासियों ने वीर विनय चौराहे पर फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।