{"_id":"59a45ac24f1c1b8b018b4606","slug":"31503943362-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ पीड़ितों को मरहम लगाने पहुंचे मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ पीड़ितों को मरहम लगाने पहुंचे मंडलायुक्त
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ पीड़ितों को मरहम लगाने पहुंचे मंडलायुक्त
- क्षेत्रीय विधायक के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
-बाढ़ पीड़ितों ने समस्याएं दूर कराने के लिए मंडलायुक्त से लगाई गुहार
उतरौला-बलरामपुर। बाढ़ पीड़ितों को मरहम लगाने सोमवार को मंडलायुक्त ने क्षेत्र का दौरान किया। क्षेत्रीय विधायक के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पीड़ितों से मिलकर समस्याएं सुनी। बाढ़ पीड़ितों ने मंडलायुक्त से शीघ्र समस्याएं दूर कराने की गुहार लगाई।
आयुक्त देवीपाटन मंडल एबीएस रंगाराव ने सोमवार को उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा के साथ अल्लीपुर बुजुर्ग में बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों से मंडलायुक्त ने समस्याएं पूछी। बाढ़ पीड़ितों ने शीघ्र समस्याएं दूर कराने की मंडलायुक्त से गुहार लगाई। मंडलायुक्त ने डीएम राकेश कुमार मिश्र को समस्याएं दूर कराने का निर्देश दिया। डीएम के साथ विधायक व मंडलायुक्त ने ग्राम बभनपुरवा के कटान का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों को शासन-प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद मुहैया कराए जाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि राप्ती नदी में उनके खेत व खलिहान के साथ-साथ घरों को भी निगल लिया है। मंडलायुक्त ने जिला प्रशासन को बाढ़ व कटान प्रभावित पीड़ितों की सूची शीघ्र तैयार कराने का निर्देश दिया जिससे पीड़ितों को सरकारी सहायता मुहैया कराई जा सके। क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान एडीएम शिवपूजन, एसडीएम जेपी सिंह, सीओ इंद्रजीत सिंह, नगर पालिका परिषद उतरौला के चेयरमैन अनूप गुप्ता, राम दयाल, सुधीर श्रीवास्तव, मेलाराम वर्मा व संदीप वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।