फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   समाधान दिवस में दरोगा से उलझे भाजपाई, जमकर हुआ बवाल

समाधान दिवस में दरोगा से उलझे भाजपाई, जमकर हुआ बवाल

Sat, 01 Jul 2017 09:47 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस में दरोगा से उलझे भाजपाई, जमकर हुआ बवाल
समाधान दिवस में दरोगा से उलझे भाजपाई, जमकर बवाल
विज्ञापन

-आक्रोशित भाजपाईयों ने किया थाने का घेराव
-सीओ व तहसीलदार ने शांत कराया मामला
सादुल्लाहनगर-बलरामपुर। स्थानीय थाने में आयोजित समाधान दिवस के दौरान भाजपा अध्यक्ष व दरोगा के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने भाजपा नेता समेत दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई कर दी। इसी बात से नाराज भाजपाईयों ने थाने का घेराव कर दिया और दरोगा तथा सिपाही के ट्रांसफर की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे सीओ तथा तहसीलदार ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सादुल्लाहनगर थाने में समाधान दिवस के दौरान जमीनी विवाद में ग्राम मद्दोभठ्ठा निवासी राम सहाय तथा राधेश्याम को बुलाया गया था। राम सहाय की तरफ से उनके रिश्तेदार बूथ अध्यक्ष भाजपा विजय गुप्ता भी गए थे। बातचीत के दौरान विजय गुप्ता की एसआई दूधनाथ चतुर्वेदी से झड़प हो गई। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने विजय गुप्ता को बीतचीत के लिए बुलाया तो विजय गुप्ता उनसे भी उलझ गए। इसी बीच सिपाही अशोक सिंह व अन्य ने विजय गुप्ता की पिटाई कर दी तथा दोनों पक्षों से राम सहाय व विजय गुप्ता तथा राधेश्याम, छेदी व रामचन्दर को धारा 151 के तहत चालान भेज दिया। इसी बात से नाराज क्षेत्रीय भाजपाईयों ने थाने का घेराश्व कर दिया। भाजपाई दरोगा तथा सिपाही को हटाने की मांग पर अड़ गए। देर शाम मौके पर पहुंचे उतरौला सीओ इंद्रजीत सिंह तथा तहसीलदार रोहित मौर्या ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। सीओ ने मामले की जांच कराकर आरोपी दरोगा तथा सिपाही के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed