{"_id":"638a36caa097eb60f4484edd","slug":"31-thousand-population-in-darkness-balrampur-news-lko659978411","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 31 हजार की आबादी अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 31 हजार की आबादी अंधेरे में
विज्ञापन
बलरामपुर। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से तीन फीडर बंद हो गए हैं। इन क्षेत्रों में रहने वाले 31 हजार से अधिक परिवार करीब 24 घंटे से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। दूसरी ओर विभिन्न मांगों को लेकर बिजलीकर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल कार्यालय के सामने धरना देकर नारेबाजी की।
हड़ताल से सदर ब्लॉक के हरिहरगंज फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इससे आपूर्ति पाने वाले 12 हजार से अधिक घरों में शुक्रवार को अंधेरा रहा। बिजलीकर्मियों की हड़ताल के चलते फाल्ट ठीक नहीं हो सके। इससे गैसड़ी व पचपेड़वा देहात फीडर की आपूर्ति भी बाधित है। इन क्षेत्रों के करीब 19 हजार परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
नगर क्षेत्र के भी कई मोहल्लों में लोकल फाल्ट दुरुस्त नहीं हो पाने से घंटों विद्युत आपूर्ति ठप रही। संविदा कर्मचारियों से किसी तरह फाल्ट सही कराकर आपूर्ति बहाल कराई गई। बिजली संकट के कारण शहरवासियों को पानी के संकट से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक इंजीनियर मोहम्मद अकील ने कहा कि हम पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण पर रोक व पदोन्नति सहित 15 सूत्री मांगों को लेकर चार दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। अब तक सरकार की तरफ से इन मांगों के संबंध में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
अवर अभियंता प्रमोद कुमार व आरपी सिंह ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन का प्रबंधन तानाशाही कर रहा है। मांगों के संबंध में सरकार व पावर कॉरपोरेशन शीर्ष नेतृत्व की ओर से प्रभावी कार्रवाई होने तक हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता बालकृष्ण, जिलाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव, एसडीओ प्रेमचंद्र, इं. नवीन, इं. कृष्णकुमार तिवारी, इं. ओपी राम, इं. संतोष मौर्य, इं. प्रियदर्शी तिवारी, गौरांग श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।