फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   300 farmers were given training in modern agriculture

Balrampur News: 300 किसानों को आधुनिक कृषि का दिया गया प्रशिक्षण

Fri, 27 Dec 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 27 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
300 farmers were given training in modern agriculture
बलरामपुर। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत कृषि विज्ञान केंद्र, पचपेड़वा में शुक्रवार को कार्यशाला का समापन हुआ। 10 दिवसीय कार्यशाला में 300 किसानों को आधुनिक खेती का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फल-फूल, मसाला व सब्जियों की खेती के आधुनिक तरीके सिखाए।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी संतोष कुमार दूबे ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान किसानों को नवीन उद्यान रोषण फल क्षेत्र विस्तार व पुष्प और मसाला क्षेत्र विस्तार आदि के बारे में जानकारी दी गई। वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक रवि त्रिपाठी ने बताया कि किसानों को संकर शाक-भाजी, संरक्षित खेती व मधुमक्खी पालन आदि की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में जैविक खाद के प्रयोग पर बल दिया गया। कहा कि इससे जमीन की उर्वरा शक्ति बनी रहती है। रबी की फसलों की समय पर बोआई और बेहतर उत्पादन के लिए बीज अनुदान के बारे में बताया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सियाराम कनौजिया, डॉ. सीपीएम गौतम, डॉ. जय प्रकाश व डॉ. जगवीर ने भी किसानों को तमाम उपयोगी जानकारियां दीं। प्रशिक्षण के दौरान प्रगतिशील किसान राम शब्द वर्मा ने अपने विचार साझे किए। इस अवसर पर अशोक कुमार पांडेय, अजय माली, साधु राम मौर्या, राधेश्याम वर्मा, अब्दुल मन्नान, ओम पाल व कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed