फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   30 roads will be pothole-free before Dussehra

Balrampur News: दशहरा से पहले गड्ढामुक्त होंगी 30 सड़कें

Mon, 07 Oct 2024 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
30 roads will be pothole-free before Dussehra
बलरामपुर के धुसाह में सड़क का कराया जा रहा मरम्मत।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। दुर्गा पंडालों में स्थापित प्रतिमाएं 12 अक्तूबर को गाजे-बाजे के साथ नदी व पवित्र सरोवरों में विसर्जित की जाएंगी। जिले में करीब 30 प्रमुख स्थानों पर प्रतिमा विसर्जन की तैयारी की जा रही है। डीएम पवन अग्रवाल के निर्देश पर प्रतिमा विसर्जन से पहले विसर्जन वाली 30 सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के एक्सईएन कुमार शैलेंद्र एवं निर्माण खंड के एक्सईएन राजेश कुमार प्रतिमा विसर्जन स्थलों तक जाने वाली सड़कों की मरम्मत कराने में जुट गए हैं। बिजलीपुर स्थित सिसईघाट पर नगर क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमाएं राप्ती नदी में विसर्जित की जाएंगी। इसी तरह कोड़री घाट, पिपराघाट पर राप्ती नदी के साथ कुआनो नदी एवं जिले के अन्य पवित्र सरोवरों में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। प्रतिमा विसर्जन स्थलों तक जाने वाले इन सभी रास्तों को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन

दोनों एक्सईएन ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन मार्गों के साथ अन्य सड़कों को भी गड्ढामुक्त कराया जा रहा है। दीपावली से पहले जिले की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कराना है। सदर ब्लॉक के ग्राम ज्योनार व बरांव जाने वाली सड़क बाढ़ के पानी में बह गई थी, जिन्हें दुरस्त करा दिया गया है। ग्राम धुसाह में भी सड़क को गड्ढमुक्त करा दिया गया है। उतरौला-तुलसीपुर मार्ग को भी गड्ढामुक्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


535.52 किलोमीटर सड़क होनी है गड्ढामुक्त
जिले के सभी नौ ब्लॉकों में 535.52 किलोमीटर लंबी सड़क को गड्ढामुक्त किया जाना है। दोनों डिवीजन से सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के लिए ढाई करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसके सापेक्ष शासन से अभी तक आधी धनराशि मिली है। प्रांतीय खंड ने 212.82 किलोमीटर व निर्माण खंड ने 322.70 किलोमीटर लंबी सड़कों को गड्ढामुक्त कराने का प्रस्ताव भेजा था। सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के लिए दोनों डिवीजन ने काम शुरू करा दिया है।


दोनों डिवीजन को दिया गया निर्देश
बाढ़ व बरसात के कारण जिले की अधिकतर सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं, जिन्हें ठीक कराया जा रहा है। दोनों डिवीजन के एक्सईएन को सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कराने का निर्देश दिया गया है। - पवन अग्रवाल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed