Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   28 claimants withdrew their papers, 575 contenders in the election season

Balrampur News: 28 दावेदारों ने वापस लिए पर्चे, चुनावी समर में डटे 575 दावेदार

Fri, 21 Apr 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 21 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
28 claimants withdrew their papers, 575 contenders in the election season
 बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते क्षेत्राधिकारी दरवेश कुमार। 
बलरामपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को नाम वापसी के साथ ही चुनावी माहौल साफ हो गया है। अध्यक्ष व सभासद पद के लिए कुल 28 दावेदारों ने नाम वापस ले लिया है। इसके साथ ही अब 575 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन

नगर पालिका बलरामपुर में अध्यक्ष पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया है। यहां पर कुल 16 प्रत्याशी मैदान में है। सदस्य के लिए कुल 07 प्रत्याशियों ने पर्चा वापस लिया है। ऐसे में अब यहां पर कुल 131 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका उतरौला में अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है। ऐसे में अब यहां पर अध्यक्ष पद के लिए कुल आठ प्रत्याशी मैदान में है। सदस्य के लिए कुल 10 प्रत्याशियों ने पर्चा वापस ले लिया है। ऐसे में कुल 97 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत तुलसीपुर में अध्यक्ष पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं लिया। यहां पर कुल 18 प्रत्याशी मैदान में है। सदस्य के लिए कुल छह प्रत्याशियों ने पर्चा वापस लिया है। अब कुल 77 प्रत्याशी मैदान में हैं।
नगर पंचायत गैसड़ी में अध्यक्ष पद के 01 प्रत्याशी ने पर्चा वापस लिया है। यहां पर अध्यक्ष पद के लिए 15 प्रत्याशी मैदान में है। सदस्य के लिए दो प्रत्याशियों ने पर्चा वापस ले लिया। अब कुल 72 प्रत्याशी मैदान में हैं।
नगर पालिका पचपेड़वा में अध्यक्ष पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं लिया। यहां पर 15 प्रत्याशी अध्यक्ष के लिए मैदान में है। सदस्य के लिए किसी भी प्रत्याशी के पर्चा वापस न लेने के कारण यहां पर सदस्य पद के लिए 126 प्रत्याशी मैदान में हैं। दावेदारों को शुक्रवार को प्रतीक चिंह का आवंटन किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे।


यहां तो पति-पत्नी मैदान में
बलरामपुर नगर पालिका परिषद में इस बार रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। बसपा से शाबान अली अध्यक्ष पद के लिए चुुनाव मैदान में हैं। वहीं, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष किताबुन्निशां निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी समर में है। ऐसे में यहां पर पति-पत्नी के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed