फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   26 lakh voters will vote in eight thousand ballot boxes

आठ हजार बैलेट बॉक्स में 26 लाख वोटर करेंगे मतदान

Mon, 08 Mar 2021 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
26 lakh voters will vote in eight thousand ballot boxes
गोंडा। पंचायत चुनाव जिले के 4195 मतदेय स्थलों पर होंगे। पंचायत चुनाव में प्रधान के 1204 पदों के साथ ही 18 हजार पदों के लिए 8390 बैलेट बॉक्स में वोट पड़ेंगे। बैलेट बॉक्स अब तैयार किए जा रहे हैं। ब्लॉकों पर बैलेट बॉक्स पहुंच गए हैं। एक बूथ पर दो बैलेट बॉक्स का उपयोग होगा। इसके साथ ही सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के पास भी एक-एक बॉक्स अतिरिक्त रहेंगे। जिससे जरूरत पड़ने पर तत्काल उपयोग में लाया जा सके। चुनाव में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

पंचायत चुनावों की तैयारियों में प्रशासन जुटा है। मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के साथ ही बैलेट बॉक्स भी तैयार कर लिए गए हैं। बूथों पर दो-दो बैलेट बॉक्सों में वोट पड़ेंगे। एक बैलेट बॉक्स में प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के वोट पड़ेंगे और दूसरे बैलेट बॉक्स में जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए वोट पड़ेंगे। जिले के 1214 पंचायतों के 26 लाख 50 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा बूथों पर अन्य इंतजाम किए जाएंगे। जिससे मतदाताओं को कोई दिक्कत न होने पाए। बैलेट बाक्स की तैयारियों के लिए व्यवस्था हो रही है।
विज्ञापन

पंचायतों के 18271 पदों पर होंगे चुनाव
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में पंचायतों के 18271 पदों के लिए चुनाव होंगे। 1214 प्रधान के पदों के आरक्षण तय हो रहा है और चुनाव 1204 प्रधान के पदों पर चुनाव होंगे। 10 पंचायतों में अभी चुनाव अभी नही होंगे। जिला पंचायत के 65 पदों, सदस्य के 15410 पदों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 1612 पदों के लिए चुनाव होने हैं। इसके लिए नामांकन के साथ ही मतदान की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। पंचायतों के आरक्षण तय होने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। गांवों में चुनावी शोर बढ़ने लगा है और गांवों में सियासी चौपाल हो गई है। चुनाव लड़ने वाले करीब 50 हजार से अधिक लोगों की निगाहें आरक्षण की सूची पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2015 से इस बार अधिक महिलाएं होंगी दावेदार
पंचायत चुनाव 2015 से इस बार महिलाओं का दबदबा बढ़ना तय है। पिछली बार तो वैसे की 340 के करीब सीटें ही आरक्षित हुईं थीं। इसके अलावा कुछ सामान्य सीटों पर भी महिलाओं ने जीत हासिल की थी। लेकिन 355 से अधिक सीटों पर महिलाएं नही जीत पाईं थीं। इस बार तो पहले से ही 409 पंचायतें महिलाओं के लिए तय हैं और वह उन सीटों पर जीत का परचम लहराएंगी। इसके अलावा 469 सामान्य सीटों पर भी बड़ी संख्या में महिलाएं दावेदारी करेंगी। 50 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की पूरी उम्मीद है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग की 209 सीटों और अनुसूचित वर्ग के 127 सीटों पर भी उसी वर्ग की महिलाएं भी चुनाव लड़ सकती हैं। इससे पंचायत चुुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ना तय माना जा रहा है।
पंचायत चुनाव की स्थिति पर एक नजर
-1214 जिले में कुल ग्राम पंचायतें
-10 ग्राम पंचायतों में नहीं होंगे प्रधान व सदस्य के चुनाव
-1204 ग्राम पंचायतों में होंगे सभी पदों के लिए चुनाव
-1612 सदस्य क्षेत्र पंचायत के वार्ड
-15410 सदस्य ग्राम पंचायत के वार्ड
- 65 सदस्य जिला पंचायत वार्ड
-1480 जिले में मतदान केंद्र
-4195 जिले में मतदेय स्थल
-26.04 लाख जिले में कुल मतदाता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed