फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   26 Crores for water supply

26 करोड़ से 60 हजार लोगों की बुझेगी प्यास

Wed, 21 Oct 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
26 Crores for water supply
बलरामपुर। चालू वित्तीय वर्ष में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत 26 करोड़ रुपये से आठ पानी की टंकियों का निर्माण गांवों में कराया जाएगा। ग्रामीण पेयजल योजना के तहत जिले के आठ ग्राम पंचायतों में यह सुविधा प्रदान की जाएगी। पानी की टंकियां बनने से ग्राम पंचायतों के 60 हजार लोगों की प्यास बुझेगी। शासन स्तर से पानी की टंकियों का निर्माण कराने की स्वीकृति मिल गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीणों को शुद्घ पानी पिलाने के लिए परियोजनाओं का शिलान्यास किया है।
विज्ञापन

एक्सईएन जलनिगम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में ग्रामीण पेयजल योजना के तहत आठ पानी की टंकियों का निर्माण कराने के लिए जनपद भ्रमण के दौरान सीएम ने आधारशिला रखी है। जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत गैसड़ी में पुनर्गठन पेयजल योजना से 421.00 लाख रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण और पाइपलाइन बिछाई जाएगी। पानी की टंकी का संचालन शुरु होने से गैसड़ी ग्राम पंचायत के करीब 20 हजार लोगों को पीने के लिए शुद्घ पानी मिल सकेगा। सांसद आदर्श ग्राम पेयजल योजना के तहत गोविन्दपुर गांव में पांच हजार लोगों को शुद्घ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 188.98 लाख रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण और पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पुर्नगठन पेयजल योजना के तहत गुगौली कला गांव में 331.29 लाख रुपये की लागत से पांच हजार लोगों को शुद्घ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पानी की टंकी का निर्माण व पाइपलाइन बिछाई जाएगी। हरैया सतघरवा ग्राम पंचायत में पुर्नगठन पेयजल योजना से 430.80 लाख रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण व पाइपलाइन बिछाकर 10 हजार लोगों को शुद्घ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। ग्राम पंचायत पेयजल योजना के तहत शिवानगर गांव में पांच हजार लोगों के लिए 340.08 लाख रुपये, टेढ़वा तप्पाबांक गांव में पांच हजार लोगों के लिए 449.83 लाख रुपये और पिपरी कोल्हुई गांव में पांच हजार लोगों के लिए 289.51 लाख रुपये की लागत से पानी की टंकियों का निर्माण कराकर पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलर आधारित पेयजल योजना के तहत ग्राम पंचायत देवरांवा में 150.44 लाख रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण व पाइपलाइन बिछाकर यहां के पांच हजार लोगों को शुद्घ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
ग्रामीणों को समर्पित की गई पानी की टंकी
-सीएम योगी आदित्यनाथ ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में लालपुर गांव को पाइप पेयजल योजना के तहत 155.59 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित पानी की टंकी का लोकार्पण करके ग्रामीणों को समर्पित कर दिया है। पाइपलाइन बिछा दिया गया है। ग्रामीणों से पानी का कनेक्शन लेने की अपील की गई है। एक्सईएन ने बताया कि टंकी का शुद्घ पानी पीने से ग्रामीणों को बीमारियों से निजात मिलेगी।

टंकियों का निर्माण होने से दूर होगी किल्लत
-ग्रामीण क्षेत्रों में आठ टंकियों का निर्माण होने से लोगों को पानी की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। सीएम ने जनपद भ्रमण के दौरान आठ पानी की टंकियों का निर्माण कराने के शिलान्यास किया है और एक पानी की टंकी का लोकार्पण कर ग्रामीणों को समर्पित किया है।
कृष्णा करुणेश, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed