फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   259 Assistant teachers get appointment letters

259 सहायक अध्यापकों को मिले नियुक्ति पत्र

Sat, 05 Dec 2020 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
259 Assistant teachers get appointment letters
बलरामपुर कलेक्ट्रेट के एनआईसी में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देते बीएसए डा. रामचन्द्र - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत (36590 चयनित अभ्यर्थी द्वितीय चरण) में काउंसिलिंग कराने वाले 259 अभ्यर्थियों के चेहरे सहायक अध्यापक पद का नियुक्ति पत्र पाकर खुशी से खिल उठे। कलेक्ट्रेट के एनआईसी में नियुक्ति पत्र लेकर पांच अभ्यर्थियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ का सीधा संवाद सुना। जिला पंचायत सभागार में जनप्रतिनिधियों के हाथों 2454 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटा गया। जिले में 350 की तुलना में 274 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई जिसमें 16 अभ्यर्थियों को विसंगति की श्रेणी में शामिल किया है। विसंगति वाले अभ्यर्थियों को बाद में शासन के निर्देश पर नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के एनआईसी में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, सीडीओ अमनदीप डुली व बीएसए डॉ. रामचंद्र की मौजूदगी में सहायक अध्यापक बनने वाले पांच अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व अभ्यर्थियों ने सीएम का ऑनलाइन संवाद सुना।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में 254 अभ्यर्थियों को सदर विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, बीईओ मनीराम वर्मा, राजेश कुमार, महेंद्र कुमार, ह्रदय शंकरलाल श्रीवास्तव, कुलदीप नरायन सिंह, महेंद्र नाथ त्रिपाठी, रामू प्रसाद, अश्वनी कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश कुशवाहा, डीसी निरंकार पांडेय, मोहित देव त्रिपाठी, फिरोज अहमद, अंकुर मिश्र, एनके सिंह, आभा त्रिपाठी, वरिष्ठ सहायक रक्षाराम, अनिल कुमार पांडेय, आशुतोष कुमार मिश्र, दिलेराम, अर्जुन सोनकर, अरुण कुमार मिश्र व मलिक मुनव्वर की मौजूदगी में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। बीएसए ने बताया कि शीघ्र ही शासन के निर्देश पर सभी अभ्यर्थियों को स्कूलों का अलॉटमेंट किया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से दिशा निर्देश जारी किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed