{"_id":"6744e16b461620af8e0850e5","slug":"25-villages-lost-electricity-for-16-hours-anger-balrampur-news-c-99-1-brp1008-117584-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 16 घंटे गुल रही 25 गांवों की बिजली, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 16 घंटे गुल रही 25 गांवों की बिजली, आक्रोश
Tue, 26 Nov 2024 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 26 Nov 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर ब्लॉक के 25 गांवों की बिजली 16 घंटे लगातार गुल रही। 20 हजार आबादी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। नाराज ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता से समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।
ग्रामीण बंशी, बाबू, गौतम, प्रमोद सोनकर व हरिराम आदि ने अधीक्षण अभियंता को भेजे गये शिकायती पत्र में कहा है कि शनिवार की रात करीब ढाई बजे अचानक बिजली गुल हो गई। रविवार को पूरे दिन बिजली गायब रही। शाम सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। बिजली न होने से शेखरपुर, गंगापुर, पीलीभीत, सेखईकला, हरिहरगंज, कोइलिहा, कोयलरा, जोरावरपुर, शंकरपुर व खुटेहना सहित 25 गांवों के 20 हजार लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि पिछले एक सप्ताह से लोकल फाल्ट के नाम पर घंटों बिजली काटी जा रही है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उधर, अधिशासी अभियंता बालकृष्ण ने बताया कि जेई को समस्या का निराकरण कराने का निर्देश दिया है।