फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   25 kms. made the exam center away

Balrampur News: 25 किमी. दूर बना दिया परीक्षा केंद्र

Mon, 12 Dec 2022 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
25 kms. made the exam center away
बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण में नियमों की अनदेखी की गई है। बोर्ड ने कई विद्यालय के परीक्षार्थियों का सेंटर 25 किलोमीटर दूर बना दिया है। आसपास परीक्षा केंद्र न होने से राजकीय हाईस्कूल की छात्राओं को परीक्षा देने के लिए 15 किलोमीटर तक की दौड़ लगानी पड़ेगी। छात्रों की समस्या को देखते हुए इन विद्यालयों के प्रधानाचार्य आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभिलेख जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा-2023 के लिए रविवार को परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई। जिले में 60 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बोर्ड ने कई स्कूलों के परीक्षार्थियों का सेंटर बनाने में नियमों की घोर अनदेखी की है। उनकी समस्याओं का ध्यान नहीं रखा गया है।
विज्ञापन

जामिया बैतुल उलूम इंटर कॉलेज धरमपुर में हाईस्कूल के 94 छात्र पंजीकृत हैं। इनका सेंटर करीब 25 किमी दूर बेगम हाजी स्माइल गर्ल्स इंटर कॉलेज इटईरामपुर बनाया गया है। प्रधानाचार्य गयासुद्दीन ने बताया कि कॉलेज में पढ़ने वाले असनहरा, भड़रिया, चिरकुटिया व गोनकोट गांव के बच्चों को परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए 32 किमी दूर जाना पड़ेगा। कुबेरमती पांडेय मेमोरियल इंटर कॉलेज श्रीदत्तगंज में पंजीकृत हाईस्कूल के 133 परीक्षार्थियों का सेंटर करीब 20 किमी दूर भगवती आदर्श विद्यालय बलरामपुर में बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय हाईस्कूल बघेलखंड की अध्ययनरत हाईस्कूल की 34 छात्राओं का सेंटर विद्यालय से करीब 15 किमी दूर स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज तुलसीपुर में बनाया गया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड 2023 में एग्जाम सेंटर निर्धारण के लिए कई नियम बनाए हैं। इसके तहत राज्य स्तरीय टॉपर, शहरी व ग्रामीण छात्राओं के लिए स्वकेंद्र की सुविधा निर्धारित की गई है। स्वकेंद्र न होने पर छात्रा व दिव्यांग के लिए पांच किलोमीटर और अन्य छात्रों के लिए अधिकतम 15 किलोमीटर के अंदर ही परीक्षा केंद्र बनाने का नियम है।
कुबेरमती पांडेय मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार मिश्र व जामिया बैतुल उलूम इंटर कॉलेज धरमपुर के प्रधानाचार्य गयासुद्दीन ने बताया कि परीक्षा केंद्र बदलवाने के लिए प्रत्यावेदन तैयार किया जा रहा है। मंगलवार को इसे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा किया जाएगा।

डीआईओएस गोविंदराम का कहना है कि परीक्षा केंद्र निर्धारण के संबंध में कोई भी आपत्ति होने पर प्रधानाचार्य 14 दिसंबर तक प्रत्यावेदन दे सकते हैं। प्रत्यावेदन देने वाले स्कूलों की समिति जांच करेगी। प्रधानाचार्यों की समस्याओं को निस्तारित करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed